इंस्टाग्राम पोस्ट की एक गलती ने सुजैन को बताया अरबाज खान की वाइफ, देखते-देखते हो गया वायरल
Arbaaz Khan and Sussanne Khan: अऱबाज खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियो में हैं। एक्टर की हाल ही में मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी हुई है। दोनों अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। शादी के बाद अरबाज खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया, जहां शूरा और अरबाज को साथ देखकर फैंस शादी की बधाई देने लगे। मगर इस बीच एक नाम जो चर्चा में आया, वो है सुजैन खान।
अरबाज खान की लव हिस्ट्री भला किसे नहीं मालूम। मलाइका संग शादी के इतने सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद एक्टर ने जॉर्जिया को भी डेट किया, मगर ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। अब एक्टर ने शूरा खान संग निकाह कर लिया है। मगर हाल ही में एक वीडियो के वायरल होने के बाद सुजैन खान का नाम भी अरबाज संग जोड़ा गया।

क्या अरबाज खान ने सुजैन खानको कभी डेट किया? क्या एक्टर अपनी नई नवेली दुल्हनिया को छोड़ ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ को डेट कर रहे हैं? अगर ऐसे तमाम सवाल आपके दिमाग में घूम रहे हैं तो चलिये इन सवालों के जवाब जानते हैं।
दरअसल, शादी के बाद एयरपोर्ट पर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान को स्पॉट किया गया तो वीडियो के कैप्शन में एक गलती की वजह से लोगों को लगा कि अरबाज खान ने सुजैन खान से शादी कर ली। इसके बाद लोग भी कन्फ्यूज हो गए और सोचने लगे कि भला अरबाज खान ने शूरा के बाद सुजैन से शादी कब की।

कैप्शन की बात की जाए तो अरबाज के साथ सुजैन का नाम लिखा हुआ था। हालांकि, एक कोमा ना होने के चलते ऐसा लगा मानो अरबाज की पत्नी शूरा नहीं बल्कि सुजैन हो। हालांकि, बाद में लोगों को समझ में आ गया कि ये एक गलती के चलते हुआ है। बताते चलें कि वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। ऐसे में लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया।
एक यूजर ने कहा कि पता नहीं क्या पीकर कैप्शन लिखा था। वहीं एक ने कहा कि आपकी इंग्लिश को तो सलाम है। आपकी ग्रामर तो ऑन प्वाइंट है। ऐसे ही कई लोगों ने वीडियो के कैप्शन को लेकर खूब कमेंट्स किए।
ऐसे में एक बात तो साफ है कि बिना पूरी बात जाने अपनी राय बनाना एकदम गलत बात है। एक छोटे से एरर ने पूरी की पूरी बात ही बदल दी औऱ लोग बिना सोचे समझे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ को अरबाज खान की बीवी बताने लगे। हालांकि, जल्द ही लोगों को ये बात भी समझ आ गई कि ये एक टाइपिंग एरर है।
वीडियो की बात की जाए तो इसमें एक महिला भी नजर आ रही थी जो काफी वक्त से अरबाज और शूरा को घूर-घूरकर देख रही थी। वहीं लोगों ने कैप्शन के साथ-साथ महिला के रिएक्शन्स पर भी कमेंट्स किए। लोग कहने लगे कि सोच रही होगी कि इतनी ज्यादा उम्र के अरबाज को इतनी कम उम्र की बीवी कैसे मिल गई।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications