शुरू हुई अरबाज खान और शूरा खान की शादी की तैयारी! बहन अर्पिता के घर पहुंचे एक्टर, कुछ देर में होगी रस्में

Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान 56 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। वह लंबे समय से मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। अब दोनों शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अरबाज शादी के लिए बहन अर्पिता खान के घर पहुंच चुके हैं।

दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अरबाज खान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर अपनी गाड़ी से निकलकर बहन अर्पिता के घर जा रहे हैं। खबर है कि अरबाज और शूरा खान की शादी के सारे फंक्शन अर्पिता के घर पर होंगे। सभी मेहमानों के शाम के 5 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

Arbaaz Khan

इसके अलावा ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज और शौरा अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। हालांकि अरबाज खान की शादी को लेकर अब तक उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि अरबाज और शौरा की मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस रिलेशनशिप को काफी समय से प्राइवेट रखा था।

बता दें कि, शादी की खबरों के बीच अरबाज खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पैपराजी एक्टर से शादी के वेन्यू और डेट को लेकर सवाल पूछती है। पैपराजी ने एक्टर से कहा, 'कल कब आना है'। ये सुनकर अरबाज शर्माने लगते हैं और इशारों-इशारों में उन्होंने पैपराजी को चुप रहने के लिए कहा।

अरबाज खान हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप पर मुहर लगाई थी। जॉर्जिया का कहना था कि हम दोनों काफी अलग थे इसलिए इस रिश्ते को आगे ले जाना सही नहीं था। बता दें कि, अरबाज और जॉर्जिया एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। वहीं साल 2017 में उनका मलाइका अरोड़ा संग तलाक हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+