क्या Arbaaz Khan ने एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को किया अनफॉलो? शादी करते ही लिया फैसला, जानें सच

Malaika Arora Unfollow Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में दूसरी बार शादी कर ली। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया। जिसकी तस्वीरें अरबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बीच खबर आ रही है कि शादी के बाद अरबाज ने अपनी एक्स वाइफ मलाइका को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया।

बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में अर्जुन कपूर आए और उन्होंने अपने एक्स पति अरबाज को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों फिर से एक दूसरे को फॉलो करना शुरू किया।

 Malaika Arora

हाल ही में एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अरबाज खान ने अब शूरा खान से दूसरी शादी करने के कुछ ही दिन बाद अपनी एक्स वाइफ मलाइका को फिर से इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि यह महज एक अफवाह है दोनों आज भी एक दूसरे सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस अरबाज खान के कोई पोस्ट लाइक नहीं करती।

एक वक्त था जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। इसके बाद दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1998 में शादी की। शादी के 4 साल बाद ही कपल के बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। लेकिन इस रिश्ते को किसी की नजर लग गई और साल 2017 में दोनों अलग हो गए।

मलाइका अरोड़ा के बाद अरबाज खान की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईँ। जिसे उन्होंने लगभग 4 साल तक डेट और साल 2022 में दोनों अलग हो गए। अब अरबाज खान ने शूरा खान के साथ सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फिलहाल दोनों शादी के बाद अपना हनीमून मनाने विदेश गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+