'हम अब भी पति-पत्नी हैं' AR Rahman और सायरा बानो का नहीं हुआ तलाक, पत्नी ने रिश्ते का खोला बड़ा राज
AR Rahman Saira Banu Divorce: ऑस्कर जीत चुके मशहूर संगीतकार एआर रहमान को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के कारण रविवार को अचानक चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, अस्पताल ने बाद में जानकारी दी कि उनकी रूटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस बीच एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने रहमान के जल्द ठीक होने की कामना की और लोगों से उन्हें रहमान की 'एक्स-वाइफ' (पूर्व पत्नी) कहने से मना किया। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि उन दोनों का अब तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: AR Rahman और मोहिनी डे के बीच कैसा है रिश्ता? अब खुद बताई पूरी सच्चाई, कहा-'वो मेरे लिए हमेशा...'
सायरा बानो का बयान
ANI के अनुसार, सायरा बानो ने कहा, "मैं एआर रहमान के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। मुझे खबर मिली कि उन्हें सीने में दर्द हुआ और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। भगवान की कृपा से अब वह ठीक हैं। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हम अभी आधिकारिक रूप से तलाकशुदा नहीं हैं, हम अब भी पति-पत्नी हैं।'
सायरा बानो ने आगे बताया कि वह और एआर रहमान सिर्फ अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने सिर्फ अलग होने का फैसला लिया क्योंकि मैं पिछले कुछ सालों से ठीक महसूस नहीं कर रही थी और मैं उन पर कोई तनाव नहीं डालना चाहती थी। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझे उनकी 'एक्स-वाइफ' न कहें।"
एआर रहमान और सायरा की शादी
एआर रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी और 29 साल बाद, नवंबर 2023 में अलग होने की घोषणा की थी। तलाक की घोषणा करते हुए वकील वंदना शाह ने कहा था,"कई सालों की शादी के बाद, साइरा और उनके पति एआर रहमान ने अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह निर्णय उनके रिश्ते में आई भावनात्मक परेशानियों के कारण लिया गया है।" बता दें कि, एआर रहमान और साइरा के तीन बच्चे हैं - खातिजा, रहीमा और अमीन।
ये भी पढ़ें: AR Rahman के सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए आखिर क्या थी दिक्कत?












Click it and Unblock the Notifications