AR Rahman ने अपनी पत्नी को सरेआम हिंदी बोलने से किया मना, शो में पत्नी से कहा- तमिल में बात करो नहीं तो......

AR Rahman Video: जब एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो अवॉर्ड शो में लोगों को संबोधित करने वाली थीं तो उनके पति एआर रहमान ने उन्हें तमिल में बोलने का निर्देश दिया।

ar rahman

AR Rahman Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी म्यूजिक को लेकर लाइमलाइट में नजर आने वाले संगीतकार एआर रहमान कई बार अपने बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छा जाते हैं। इस बार उन्होंने तमिल भाषा के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कई बार हिंदी थोपने की बात भी कही है। हाल ही में चेन्नई में एक अवॉर्ड शो में, पोन्नियिन सेलवन संगीतकार एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो को हिंदी छोड़कर तमिल में बोलने के लिए कहा। एआर रहमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि लोग एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो की लव स्टोरी को लेकर हमेशा उत्साहित नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार एआर रहमान इस समय मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 28 अप्रैल को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि एआर रहमान कम बोलने वाले व्यक्तिों में से एक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ चेन्नई में विकटन अवॉर्ड शो में शिरकत की थी और उसी के लिए वह फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अवॉर्ड शो के एंकर ने सायरा बानो को कुछ बोलने के लिए स्टेज पर इनवाइट किया था। जब वह लोगों को संबोधित करने वाली थीं तो उनके पति एआर रहमान ने उन्हें तमिल में बोलने का निर्देश दिया। एआर रहमान ने अपनी पत्नी से कहा- हिंदी में मत बोलिए, तमिल में बोलिए। देखें वीडियो-

वहीं एआर रहमान ने कहा कि उनकी पत्नी सायरा का अपने पति के इंटरव्यूज देखना पसंद है। वहीं एआर रहमान की पत्नी ने कहा- क्षमा करें, मैं तमिल में धाराप्रवाह नहीं बोल सकती हूं। इसलिए, कृपया मुझे क्षमा कर दें। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं और मुझे उनकी आवाज काफी पसंद है। मुझे उनकी आवाज से प्यार हो गया है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं।

एआर रहमान ने 'पाथु थला' और 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2' जैसी फिल्में में शानदार म्यूजिक दिया है। इसके अलावा एआर रहमान ने शिवकार्तिकेयन की 'अयलान' और उधयनिधि स्टालिन की 'मामनन' में भी म्यूजिक दिया है जो इसी साल रिलीज होंगी। वहीं एआर रहमान ने 'मैदान', 'पिप्पा', 'आदुजीविथम', 'लाल सलाम' और 'गांधी वार्ता' जैसी फिल्मों में भी म्यूजिक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+