एआर रहमान को कभी पसंद नहीं था हिंदू नाम 'दिलीप कुमार', मुस्लिम नाम पर कह दी थी ऐसी बात!
AR Rahman: दिग्गज संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने हाल ही में अपने नाम परिवर्तन से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनका वर्तमान मुस्लिम नाम 'अल्लाह रखा रहमान' किसी मुस्लिम मौलवी नहीं, बल्कि एक हिंदू ज्योतिषी ने सुझाया था। उसका असली कारण क्या था? उन्होंने सालों बाद इसका खुलासा किया है।

रहमान का जन्म नाम 'दिलीप कुमार' था। उन्होंने स्वीकार किया कि इस नाम से कभी जुड़ाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "मेरा किसी अभिनेता से कोई विरोध नहीं है, लेकिन दिलीप नाम मेरी आत्मा या पहचान से मेल नहीं खाता था।" पिता की मृत्यु के बाद रहमान और उनके परिवार ने इस्लाम धर्म अपनाया, जो उनके जीवन में एक आध्यात्मिक बदलाव का प्रतीक था।
नाम परिवर्तन में ज्योतिषी की भूमिका
नाम बदलने की इच्छा के चलते रहमान एक बार अपनी मां के साथ एक हिंदू ज्योतिषी के पास गए, जो उनकी बहन की कुंडली देखने वाले थे। ज्योतिषी ने जब रहमान को देखा, तो कहा कि यह लड़का कुछ खास है। उन्होंने रहमान को 'अब्दुल रहमान' और 'अब्दुल रहीम' नाम सुझाए। रहमान को 'रहमान' नाम तुरंत पसंद आया।
मां के अंतर्ज्ञान से जुड़ा 'अल्लाह रखा'
ज्योतिषी द्वारा सुझाए गए नाम के बाद, रहमान की मां को यह अनुभूति हुई कि नाम में "अल्लाह रखा" जोड़ना चाहिए, जिसका अर्थ होता है "ईश्वर द्वारा संरक्षित"। इसी तरह रहमान का नाम 'अल्लाह रखा रहमान' यानी ए.आर. रहमान रखा गया। अपने करियर के शुरुआती दिनों में, जब रहमान के तमिल गीतों का हिंदी में गलत अनुवाद हुआ, तो उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया। इसी अनुभव ने उन्हें हिंदी सीखने की प्रेरणा दी ताकि वह अपनी बात बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकें और अपनी कला पर पूरी तरह नियंत्रण रख सकें।
वाराणसी में पहला प्रदर्शन
अब रहमान वाराणसी में अपने पहले लाइव प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस शहर की ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" उन्होंने यह भी माना कि यह मौका पहले भी आ सकता था, लेकिन अब समय सही लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications