इंडियाज गॉट लेटेंट स्क्रिप्टेड नहीं, जानिए पुलिस पूछताछ में अपूर्वा मुखीजा-चंचलानी ने क्या-क्या बताया?
India's Got Latent Row: कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) पर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर अलग-अलग राज्यों में करीब 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं, अब इस मामले में 'रिबेल किड' के नाम से मशहूर यूट्यूबर अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी ने पुलिस अधिकारियों को अपने बयान दर्ज कराए है। हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया का बयान दर्ज नहीं किया जा सकता है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि यह शो स्क्रिप्टेड नहीं है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जजों को पैसा नहीं दिया जाता है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि यह शो स्क्रिप्टेड नहीं है। शो में जजों और प्रतिभागियों को खुलकर बात करने के लिए कहा जाता है।
इंडियाज गॉट लैटेंट शो में जजों को कोई भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, जजों को शो का कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की आजादी होती है। इस शो में बतौर दर्शक हिस्सा लेने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है... और टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं, वे शो के विजेता को दिए जाते हैं।
India's Got Latent में आने के मिले थे पैसे:राखी सावंत
सीएनएन-न्यूज़18 की खबर के मुताबिक, पिछले एपिसोड की पैनलिस्ट राखी सावंत ने खुलासा किया था कि उन्हें "इंडियाज गॉट लैटेंट" में आने के लिए पैसे दिए गए थे। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने रणवीर इल्लाहबादिया और रैना का समर्थन करते हुए कहा था कि, 'उन्होंने माफ कर दो, कोई बात नहीं हो जाता है। कई बार माफ कर देना चाहिए।'
18 एपिसोड्स की जांच कर रही पुलिस
खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस शो के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, शो के कुल 18 एपिसोड्स की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि शो में कितने लोगों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और किन एपिसोड्स में अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट शामिल किया गया है।
यूट्यूब से जिलीट होंगे सभी एपिसोड्स
पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर कहा है कि सभी विवादित एपिसोड्स को डिलीट किया जाए। इतना ही नहीं, पुलिस शो में जज की भूमिका निभाने वाले लोगों को लेकर भी जांच की जा रही है। जिन-जिन ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ जज ही नहीं, बल्कि शो में शामिल ऑडियंस के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी थी माफी
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो पर माता-पिता के सेक्स को लेकर गंदा और भद्दा कमेंट किया था। इस टिप्पणी को कई लोगों ने आपत्तिजनक माना। अपने इस विवादित बयान के बाद वह खुद सोशल मीडिया पर माफी मांग चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह कोई सफाई नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications