कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाला एक गिरफ्तार, बाकियों के भारत भागने की संभावना
AP Dhillon house firing: कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। कनाडाई पुलिस ने जानकारी दी है कि एपी ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित आवास पर गोलीबारी मामले में, कनाडाई पुलिस ने आगजनी करने के इरादे से गोलियां चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे के भारत भाग जाने की आशंका है।
कनाडा में सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वैनकूवर में स्थित एपी ढिल्लों के घर में गोलीबारी की गई थी। 30 अक्टूबर को कनाडा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के विनिपेग शहर में रहने वाले अबजीत किंगरा के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर्स को ही क्यों निशाना बनाता है लॉरेंस गैंग? एपी ढिल्लों से पहले इन गायकों पर बरसाई थी गोलियां
कनाडाई पुलिस के बयान में कहा गया है कि "30 अक्टूबर, 2024 को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और बाद में उस पर एक घर में लापरवाही से बंदूक चलाने और सितंबर में कॉलवुड के रेवेनवुड रोड के 3300 ब्लॉक में दो वाहनों में आग लगाने के संबंध में आरोप लगाया गया। यह घटना सितंबर 2024 को हुआ था।''
आरोपी अबजीत पर लापरवाही से बंदूक चलाना का आरोप के अलावा कोलवुड में दो गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश करने का भी आरोप है। रोपी अबजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। अब उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 'मैं सुरक्षित हूं' फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने शेयर किया पोस्ट, घटना पर दिया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications