Cannes 2023: कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए निकलीं अनुष्का शर्मा, वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा डेब्यू करने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Anushka Sharma: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल का 16 मई से आगाज हो चुका है। अभी तक बॉलीवुड की सभी हसीनाएं रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं। अभी तक उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय बच्चन, ईशा गुप्ता, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर अपने लुक से सुर्खिया बटोर रही हैं। अब जल्द ही अनुष्का शर्मा भी अपना कान्स लुक रिवील करने वाली हैं।
कांस के लिए रवाना हुईं अनुष्का
अनुष्का शर्मा अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में क्या पहनेंगी इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी सिंपल लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब इस सस्पेंस के बीच अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
मुंबई एयरपोर्ट हुईं स्पॉट
बता दें कि, अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद कैजुअल लुक में नजर आईं। वीडियो में ब्लैक ट्रैक पैंट्स और व्हाइट क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान अनुष्का ने बिना पैपराजी को जवाब दिए एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गईं। एक्ट्रेस का यह वीडियो देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
अनुष्का शर्मा की इस वीडियो को देख फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''इनका लुक देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।'' वहीं कुछ फैंस उनके कैजुअल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आएंगी।
इन एक्ट्रेसेस ने किया कांस में डेब्यू
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अनुष्का शर्मा के अलावा सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर ने डेब्यू किया। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं वो हैं उर्वशी रौतेला। पहले एक्ट्रेस ने मगरमच्छ वाले नेकलेस से फैंस का ध्यान खींचा और उसके बाद उन्होंने ब्लू कलर की लिपस्टिक से सभी को हैरान कर दिया। अब देखना होगा कि अनुष्का शर्मा अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications