विराट कोहली संग कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचीं अनुष्का शर्मा, क्या हैं गर्भवती? जानिए सच
नई दिल्ली, 16 जून। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की स्टार पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि वो दोबारा से गर्भवती हैं। लोग उन्हें बधाई देने लगे तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी निकले, जिन्होंने अनुष्का से सीधे सवाल किया है कि इतनी भी क्या जल्दी थी, अभी तो वामिका काफी छोटी है? फिलहाल अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें इस वक्त सोशल मीडिया पर की जा रही हैं।

विराट कोहली संग कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचीं अनुष्का शर्मा
दरअसल इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है, हाल ही में मालदीव से पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी अनुष्का को मुंबई में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर देखा गया था। वो वहां विराट कोहली संग पहुंची थीं, क्रिकेट-बॉलीवुड के इस हॉट कपल को वहां मुस्कुराते हुए देखा गया था, जिससे लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि अनुष्का फिर से मां बनने वाली हैं और इसलिए बहुत ज्यादा खुश हैं।

अनुष्का को चाहिए फिजियोथेरेपिस्ट
लेकिन ये बात सही नहीं है, ET की खबर के मुताबिक अनुष्का अस्पताल में अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने नहीं बल्कि फिजियोथेरेपिस्ट से मिलने के लिए गई थीं। दरअसल अनुष्का इन दिनों फिल्म 'Chakda Express' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो मशहूर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार प्ले कर रही हैं।

लोगों ने गलत समझ लिया
ये रोल काफी डिमांडिंग है और अनुष्का एक खिलाड़ी नहीं है। इसलिए शूट को दौरान होने वाली stretching, running और diving की वजह से अनुष्का को थोड़ी दिक्कत हो रही थी, जिससे निजात पाने और अपने आप को परफेक्ट रखने के लिए अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल गई थीं, जिसे लोगों ने गलत समझ लिया।

अनुष्का की बिकिनी तस्वीर हुई थी वायरल
आपको बता दें कि इससे पहले मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच से अनुष्का ने अपनी एक बिकिनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके ग्लैमरस लुक और बॉडी को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अनुष्का एक बच्ची की मां हैं। उन्होंने Orange बिकिनी पहनकर सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। लोगों ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की थी और उन्हें हॉट और सेक्सी कहकर पुकारा था।












Click it and Unblock the Notifications