विराट कोहली की पत्नी बनने से पहले इन लोगों के साथ था अनुष्का शर्मा का अफेयर, बॉयफ्रेंड की लिस्ट कर देगी हैरान

Anushka Sharma Affairs: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी विज्ञापनों से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक विज्ञापन के शूट पर ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे। फिलहाल दोनों की शादी हो गई है और ये कपल अपनी प्यारी सी बेटी वमिका के साथ पैरेंटहुड को इन्जॉय कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बनने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कई अफेयर रहे चुके हैं। अनुष्का शर्मा इस समय एक सक्सेफुल एक्ट्रेस, बिजनेसवुमेन और डायरेक्टर भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा का नाम किन किन लोगों के साथ जुड़ चुका है।

Anushka Sharma

मॉडल जोहेब यूसुफ और अनुष्का शर्मा
अपने मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों में अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब यूसुफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बंगलुरु में एक फैशन शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई साथ में आए थे। मुंबई पहुंचते ही अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करने का मौका मिला था लेकिन उनके बॉयफ्रेंड जोहेब यूसुफ को इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल पा रहा था। आखिर में जोहेब बंगलुरु लौट गए और इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का नाम उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों फिल्म 'बैंड बाजा बारात' पर एकासथ काम करते हुए एक दूसरे के करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2011 के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। खबरों की मानें तो इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से अनुष्का असहज हो गई थीं। ऐसे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुद कहा था कि एक गलत फहमी की वजह से उनके रिश्ते खराब हो गए थे।

शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबर तब सामने आई थी जब दोनों को बी-टाउन की एक पार्टी में एकसाथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस पार्टी में एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते हुए भी स्पॉट हुए थे। दोनों कई दिनों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना और अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं और यही कारण है कि अनुष्का शर्मा को क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के साथ देखा गया है। साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनुष्का शर्मा ने कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट किया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां अनुष्का शर्मा अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं सुरेश रैना भी क्रिकेट सीरीज के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी भी अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में अनुष्का शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ काफी कोजी होती हुईं दिखाई दी थीं। दोनों एकसाथ उस पार्टी से बाहर भी निकले थए। इसके बाद दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां में भी साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रकअप की खबर भी सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+