'इंडस्ट्री को कांतारा और पुष्पा बर्बाद कर रहीं ' इस बात पर भिड़े अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री
कांटारा, पुष्पा की जबदस्त सफलता के बीच अनुराग कश्यप-विवेक अग्निहोत्री के बीच जंग शुरू हो चुकी है। ट्विटर पर किया कटाक्ष आपकी गलती नहीं हैं

साउथ की दो फिल्में कांटारा और पुष्पा को मिली सफलता ने बॉलीवुड डॉयरेक्टर को खौफजदा कर दिया है। पैन इंडिया पर फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड की हवा टाइट कर दी है। वहीं अब कंतारा और पुष्पा को लेकर अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री के बीच जंग शुरू हो चुकी है। याद रहे फिल्म निर्देश अनुराग कश्यप ने एक इंटव्यू में कहा था कि कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं जिस पर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया था। विवेक के जवाब पर अनुराग कश्यप ने कटाक्ष करते हुए लिखा है अगली बार कुछ सीरियस रिसर्च कर लेना।

अनुराग ने लिखा, 'सर आपकी गलती नहीं है
जिसके बाद ट्विटर पर अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री आमने-सामने हैं। अनुराग ने लिखा, 'सर आपकी गलती नहीं है, आप की फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है जैसे आपकी मेरी बातचीत पर ट्वीट है। आपका और आपकी मीडिया का भी वही हाल है। कोई नहीं अगली बार थोड़ा सीरियस रिसर्च कर लेना। "

अनुराग कश्यप के बयान पर विवेक ने लिखी थी ये पोस्ट
विवेक ने एक न्यूज अर्टीकल जिसकी हेडिंग थी ' कंतारा और पुष्पा जैसी फिल्में उद्योग को नष्ट कर रही हैं: अनुराग कश्यप' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था "मैं बॉलीवुड के एकमात्र मिलॉर्ड के विचारों से पूरी तरह असहमत हूं। क्या आप सहमत हैं?" कई इंटरनेट यूजर ने फिल्म निर्माता को सूचित किया कि हेडलाइन में अनुराग को 'गलत' बताया गया है। उनमें से एक ने विवेक को लिखा, "पहले पूरा इंटव्यू देंखे।

अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जानें क्या कहा था
बता दें अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था नागराज मंजुले की सैराट की सफलता ने मराठी सिनेमा को 'नष्ट' कर दिया क्योंकि हर कोई पैसे कमाने के लिए फिल्म का अनुकरण करना चाहता था। सैराट 2016 में रिलीज हुई थी। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में से एक है। अनुराग ने कहा था "कांटारा और पुष्पा जैसी फिल्में आपको बाहर जाने और अपनी कहानियां कहने का साहस देती हैं, लेकिन केजीएफ 2, चाहे कितनी भी बड़ी सफलता हो, जब आप कोशिश करते हैं और उसका अनुकरण करते हैं और एक प्रोजेक्ट सेट करते हैं, तभी आप आपदा की ओर बढ़ने लगते हैं।" यही वह बैंडवागन है जिस पर बॉलीवुड ने खुद को नष्ट कर लिया। आपको ऐसी फिल्में ढूंढनी होंगी जो आपको हिम्मत दें।

अनुराग कश्यप और विवेक की आने वाली फिल्में
बता दें अनुराग की आखिरी रिलीज फिल्म दोबारा थी, जिसमें तापसी पन्नू नजर आई थीं। अनुराग की अगली फिल्म अलाया एफ और करण मेहता अभिनीत डीजे मोहब्बत के साथ लगभग प्यार होगी। फिल्म का प्रीमियर माराकेच फिल्म फेस्टिवल में किया गया था और अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। वहीं विवेक ने द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अपनी आगामी फिल्म, द वैक्सीन वॉर के लिए प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने लखनऊ में फिल्म के मुहूर्त शॉट से शुरुआत कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications