Anupamaa Spoiler: अनुपमा के मुंह पर लगेगा कीचड़, 'राही की रसोई' बंद होने के कगार पर, जंगल में फंसेगा प्रेम
Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th December: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। कहानी में लीप आने के बाद से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो को लेकर भी कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
राही शाह हाउस छोड़कर निकल जाती है
अनुपमा और राही के बीच लड़ाई होने के बाद राही कपाड़िया परिवार छोड़कर चली गई है। वहीं घर में अंश के बर्थडे की पार्टी होती है। इस पार्टी में अंश के दोस्त के कजिन माही के साथ बदतमीजी करने के कोशिश करते हैं।

शाह हाउस में तमाशा करेगी जिगना
बा को थप्पड़ मारने के बाद आध्या की हालत खराब हो जाती है जिसे देख प्रेम उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएगा। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में बा के जाने से उथल-पुथल मच जाएगी। दूसरी तरफ आध्या की वजह से जिगना का पति कोमा में चला जाएगा। ऐसे में जिगना शाह हाउस में आकार जमकर तमाशा करेगी।
बीच जंगल में प्रेम और राही की गाड़ी खरबा हो जाएगी
वहीं माही को पता चलता है की प्रेम और आध्या दोनों आधी रात को एकसाथ बाहर गए हैं। ये सुनकर उसे जलन होने लगेगी। इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर गए राही और प्रेम की बीच जंगल में गाड़ी खराब हो जाएगी। ऐसे में राही और प्रेम सुनसान रात में जंगल में फंस जाएंगे।
खतरे में पड़ेगी राही की जान
इसके बाद जंगल में एक अंजान आदमी राही और प्रेम पर हमला कर देगा। प्रेम राही को बचाने के लिए इस आदमी से लड़ जाएगा। वहीं दूसरी तरफ इशानी को ये पता चल जाएगा कि माही प्रेम को पसंद करने लगी है।
अनुपमा के मुंह पर लगेगा कीचड़
वहीं अनुपमा शाह हाउस में लौटते ही घरवालों से बा के बारें में पूछेगी। इस बीच जिगना वहां पहुंचकर राही के बजाए अनुपमा के मुंह पर कीचड़ फेंक देगी। जिगना अनुपमा को बताएगी की राही के चलते उसका पति कोमा में चला गया है क्योंकि उसने छुट्टी नहीं दी पति को अस्पताल ले जाने के लिए। ऐसे में राही की रसोई पर ताला लग जाएगा और अनुपमा काफी परेशान हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications