Anupamaa: अनु की रसोई की औरतों से माफी मांगेगा तोषु, आध्या पर पानी डाल देंगी बा, होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 31st October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद से इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा को अनुज के नाम का एक लेटर में मिलता है, जिसे देखकर वह काफी खुश हो जाती है।
अनु का नया लॉकेट देख लेंगी बा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बा अनुपमा का नया लॉकेट देख लेंगी जिसके बाद उसे ताने देने शुरू कर देंगी। हालांकि अनुपमा उन्हें शांत करवा देगी। इसके बाद जब आध्या सो रही होगी तभी बा जाकर उसके ऊपर एक बाल्टी पानी फेंक देंगी। लेकिन आध्या भड़कने की बजाय उन्हें अपनी स्टोरी बता देगी और वापस सो जाएगी।

अनु की रसोई की सभी औरतों से माफी मांगेगा तोषु
आध्या की कहानी सुन बा उसे छोड़कर वहां से चली जाएंगी। दूसरी तरफ तोषु अनु की रसोई की सभी औरतों से हाथ जोड़कर माफी मांगेगा और फिर अनुपमा सबको दुकान का किराया 6 महीने का एडवांस में देने की बात बोलेगी। अनुपमा अनु की रसोई अपने घर के आंगन से शुरू करने का फैसला लेगी।
आध्या को जलने से बचाएगी अनुपमा
अनुपमा के साथ सभी औरतें घर के आंगन में ही खाना बनाने की तैयारी में लग जाएंगी। इस दौरान आध्या फोन चलाते हुए वहां आएगी और कढ़ाई से टकराने ही वाली होगी, लेकिन अनुपमा उसे बचा लेगी और उसका हाथ जल जाएगा।
आध्या को गिरने से बचाएगा प्रेम
आब सबके सामने सवाल खड़ा हो जाएगा कि खाना कौन पकाएगा? फिर घर के सभी लोग मिलकर साफ-सफाई करेंगे। आध्या भी सबका साथ देगी। तभी आध्या का पैर फिसल जाएगा और उसे प्रेम बचा लेगा। ये देखकर सभी लोग हैरान हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications