Anupamaa: अनुपमा, अनुज और आध्या कपाड़िया घर में रहेंगे एक साथ, वनराज बनाएगा ऐसा प्लान
Anupamaa Serial Spoiler Alert 31st May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को लोगों से जमकर प्यार मिल रहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। इन दिनों शो के हर एपिसोड में कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।
डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होगी अनु
शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होना है। दूसरी तरफ वनराज शादी रोकने के लिए प्लान बना रहा है और इसलिए वह चाहता है कि अनु शादी में न आए। डिंपी ने अनुज और आध्या को भी शादी का न्यौता दिया है। सभी लोग शादी के लिए इंडिया जाने वाले हैं।

घर में एक साथ रहेंगे अनुपमा-अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे अनु पहले शादी के लिए निकलेगी और अनुज बाद में आएंगे। इससे पहले अनुपमा अनुज से कुछ दिल की बातें बोलती हैं। इसके बाद अनुज ही अनु को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आता है। वहीं डिंपी बेसब्री से अनु का इंतजार कर रही होती है, ये सब देखकर तोषू को गु्स्सा आता है।
शाह हाउस में जमकर होगा ड्रामा
इसके बाद शाह हाउस में खूब ड्रामा होता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज और आध्या इंडिया आते हैं और अपनी कपाड़िया हवेली जाते हैं। अनुज किसी वजह से अनु को भी घर ले आएगा। अनु, अनुज और आध्या कपाड़िया हवेली में एक साथ रहेंगे और अपने पुराने दिनों को याद करेंगे। आध्या को सारी मीठी यादें मिलेंगी और वह धीरे-धीरे अनु के करीब आने लगेगी। श्रुति ये जानकर चौंक जाएगी कि वो सभी लोग अनुज के घर में एक साथ रह रहे हैं।
अमेरिका वापिस आएगी अनुपमा
इसके बाद एक बड़ा हंगामा देखने को तब मिलेगा जब अनुपमा को पता चलेगा कि रेस्तरां में हुए तमाशे के बाद से ही राहुल गायब है। इसके बाद अनुज अनु को हिम्मत देता है कि उसे खुद को बेकसूर साबित करने के लिए अमेरिका वापिस आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications