Anupamaa: अनु को पता चलेगा आध्या का सच, सागर की पिटाई करेगा वनराज, शो में आएगा नया मोड़
Anupamaa Serial Spoiler Alert 31st July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोग शो को खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल में लीप के बाद कई ट्विस्ट भी देखे जा रहे हैं। जहां अनुज इस सदमे में है कि अब उसकी बेटी आध्या इस दुनिया में नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को विश्वास है कि आध्या अभी भी जिंदा है।
अनु को विश्वास है कि आध्या जिंदा है
अनुज को उनके भाई और भाभी ने बताया है कि आध्या की मौत हो गई है। अनुज अब पूरी तरह से बदल गया है। अनुज ने अब अपनी आराध्या के बिना जिंदगी नहीं जीना चाहता है लेकिन अनुपमा को विश्वास है कि आध्या अभी भी जिंदा है और वह उसे ढूंढ लेगी।

आध्या ने खुद को बताया अनाथ
अनुपमा के एपकमिंग एपिसोड में आध्या फिर से सीरियल में वापसी करेगी। शो की एक छोटी सी क्लिप में दर्शक आध्या को अपनी रूममेट के साथ हॉस्टल में रहते हुए देखेंगे। वहीं जब आध्या से उसके पैरेंट्स के बारे में पूछा जाएगा तो वह बताएगी कि उसका कोई नहीं है और उसके मां-बाप मर चुके हैं।
आध्या को ढूंढने में यशदीप की मदद लेगी अनु
आध्या कहेगी कि उसके पास कोई घर नहीं है। ये बिल्कुल साफ है कि अतीत में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर आध्या अभी भी अनुज कपाड़िया और अनुपमा से बहुत नाराज है। दूसरी तरफ अनु आध्या के साथ-साथ अंकुश और बरखा के बारे में और ज्यादा जानने के लिए यशदीप की मदद लेगी।
अनु के सामने आएगा आध्या का सच
अनु को पता चलेगा कि अंकुश और बरखा ने अपना नंबर बदल लिया है। हालांकि, यशदीप किसी तरह नया नंबर हासिल करने में कामयाब हो जाएगी। अब अनु अंकुश और बरखा को बेनकाब करने के मिशन पर निकलेगी। अनु जान जाती है कि आध्या हॉस्टल में है और अंकुश, बरखा ने अनुज से उसकी बेटी आध्या के बारे में झूठ बोला था।
वनराज करेगा सागर की जमकर पिटाई
अपकमिंग एपिसोड में सागर को वनराज बुरी तरह से पीट देगा। जब मीनू नहा रही होगी तो सागर पाइप ठीक करने लगेगा। तभी वनराज को गलतफहमी हो जाएगी और वो सागर की जमकर पिटाई करेगा। वनराज धमकी देगा कि वह सागर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करेगा। इसके बाद सागर वनराज से कहेगा कि इससे उसका करियर खराब हो जाएगा। वहीं मीनू भी सागर का साथ देती नजर आएगी।











Click it and Unblock the Notifications