Anupamaa: क्या यशदीप कर पाएगा अनुपमा से दिल की बात? आध्या मां के खिलाफ उठाएगी ऐसा कदम
Anupamaa Spoiler Alert 30th April: टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनो काफी फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नर्स ब्रेक लेकर बाहर गई होती है उसी दौरान श्रुति को प्यास लगेगी और वह नर्स को आवाज देगी। नर्स के नहीं आने पर वह खुद से पानी लेने की कोशिश करेगी। ऐसे में श्रुति बेड से गिर जाएगी।
आध्या को पैनिक अटैक आ जाएगा
वहीं आध्या ये सब देखकर परेशान हो जाएगी आध्या को पैनिक अटैक आ जाएगा। इन सबके बीच नुपमा दौड़कर पहुंचेगी। पहले वह श्रुति को फिर आध्या को संभालेगी। अनुपमा के पास अनुज का फोन आएगा। वह अनुज को इस बारे में कुछ नहीं बताएगी ताकि अनुज परेशान न हो।

यशदीप करेगा अनुपमा से बात
दूसरी तरफ यशदीप अनुपमा को कॉल करेगा। यशदीप की आवाज सुन अनुपमा पूछेगी कि क्या बात है। यशदीप बोलेगा कि जो बात है वह उनसे मिलकर कर पाएंगे। यशदीप अनुपमा को बताएगा कि उसे सुपरस्टार शेफ में एक और मौका मिला है। यशदीप बताएगा कि इंडियन्स द्वारा विरोध करने के बाद आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। इतना ही यशदीप अनुपमा से दिल की बात कहना चाहेगा लेकिन अनुपमा को खुशी में देख उसकी हिम्मत नहीं होगी।
वनराज बनाएगा नया प्लान
वहीं शाह निवास में सब लोग टीटू की शादी की तैयारियां कर रहे होंगे। बापूजी वनराज से कहेंगे कि दोनों के लिए गोल्ड की चीजें खरीदनी होगी तो वनराज हां बोल देंगे। बापूजी समझ जाएंगे कि वनराज के दिमाग कुछ न कुछ चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा रियलिटी शो में दूसरा मौका मिलने पर काफी खुश हो जाएगी।
आध्या मां की डायरी फाड़े देगी
अनुज अनुपमा को छिपकर देख रहा होगा उसे समझ नहीं आएगा कि अनुपमा को किस बात की खुशी है। अनुपमा बोलेगी कि उसे बहुत बड़ी खुशी मिल गई है। अनुपमा की बात सुन अनुज थोड़ा कंफ्यूज हो जाएगा। वहीं आध्या अपनी मां की हर खुशी को खराब करना चाहती है। आध्या को जब पता चलेगा कि अनुपमा को शो में फिर से मौका मिला है तो वो नहीं चाहेगी कि उसकी मां कॉम्पटिशन जीते। आध्या अनुपमा की डायरी को फाड़ देगी जिसमें अनुपमा ने अपनी रेसिपी के बारे में लिखा होता है।












Click it and Unblock the Notifications