Anupamaa: सागर-मीनू का सपोर्ट करेगी अनुपमा, लेगी बड़ा फैसला, मिलेगी गुड न्यूज

Anupamaa Serial Spoiler Alert 26th September: टीवी सीरियल अनुपमा में पिछले कुछ समय से काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुज और अनुपमा एक साथ हैं फिर भी एक नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं अनुपमा के सामने मीनू और सागर का सच आ गया है जिससे उसका दिल टूट गया है।

आशा भावन में होगा बड़ा ड्रामा
शो में इस समय आशा भवन में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। तोषू और पाखी मिलकर फुल ऑन ड्रामे के साथ मीनू और सागर की लव स्टोरी अनुपमा को बताते हैं। इस पर शाह परिवार एक बार फिर अनुपमा को कोसने लगता है। सब इसमें भी अनुपमा को गलती निकाल देते हैं। अब अनुपमा सागर और मीनू की लाइफ को लेकर बड़ा फैसला लेगी।

anupamaa

अनुपमा देगी मीनू और सागर का साथ
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा से शादी करने की बात करता है और तब अनुपमा शादी के लिए मना कर देती है। वह अनुज को ऐसे ही रहने के लिए बोलती है और अनुज भी इसमें राजी हो जाता है।

Anupamaa: सड़क पर आ जाएगा शाह परिवार, इस शर्त पर आशा भवन में एंट्री देगी अनुपमा

अनुपमा सुनाएगी बड़ा फैसला
इसके बाद अनुपमा सागर को मीनू का साथ देने के लिए बोलेगी और फिर उसे समझाएगी कि वह उन दोनों के साथ है और अगले दिन वह शाह परिवार के लोगों को अपना फैसला सुनाएगी और सागर मीनू का साथ देने की बात करती है, जिससे डॉली भड़क जाएगी। इस वजह से दोनों की बहस होगी। इसके बाद बा भी अनुपमा से बहस करेगी।

तोषू की बैंड बजाएगी अनुपमा
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा तोषू की भी बैंड बजाएगी। वह तोषू के जरिए गहने चोरी करने की बात सबको बताएगी। इतना ही नहीं, अनुपमा तोषू और पाखी से गोबर भी उठवाएगी। ये सब डिंपी देख लेगी और टीटू को सुनाने लगेगी। वह अनुपमा की बुराई टीटू के सामने करेगी।

अनुपमा को मिलेगी गुड न्यूज
किंजल डिंपी को समझाएगी और उसे अपने मुंबई वाले घर में शिफ्ट होने के लिए बोलेगी। इसके बाद अनुज अनुपमा की मदद करेगी। तभी डॉली मीनू को जबरदस्ती आशा भवन से ले जाएगी। इसके बाद ही अनुपमा को गुड न्यूज मिलेगी और उसे एक ऑर्डर मिलेगा। ये सुनकर आशा भवन के लोग डांस करने लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+