Anupamaa: सड़क पर आ जाएगा शाह परिवार, इस शर्त पर आशा भवन में एंट्री देगी अनुपमा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 18th September: टीवी सीरियल अनुपमा में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में अनुपमा और अनुज मिलकर आशा भवन को चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच शाह परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
शाह परिवार को बिल्डर का अल्टीमेटम
शो में दिखाया जा रहा है कि वनराज शाह भाग गया है। वनराज के जाते ही सारे लेनदार घरवालों को परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीते एपिसोड में दिखाया गया कि शाह परिवार को बिल्डर का अल्टीमेटम मिल जाता है और वह पूरे परिवार को महज एक घंटे में घर खाली करने के लिए बोल देता है।

बिल्डर शाह फैमिली को सड़क पर ले आएगा
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिल्डर शाह फैमिली को सड़क पर ले आएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शाह हाउस के लोगों को मिला एक घंटा पूरा हो जाएगा और तभी बिल्डर के गुंडे आ जाएंगे। वो लोग शाह हाउस का सारा सामान उठाकर घर से बाहर फेंक देंगे।
शाह परिवार को लेकर अनुज करेगा बड़ा फैसला
वहीं अनुपमा और अनुज ये सब देखते रह जाएंगे। इसके बाद गुंडे शाह हाउस के दरवाजे पर ताला लगाकर निकल जाएंगे और परिवार के सभी लोग घर के बाहर बैठे रह जाएंगे। ये चीज अनुज नहीं देख पाएगा और सभी लोगों को आशा भवन में लाने का फैसला करेगा। आशा भवन के सभी लोग उसका सपोर्ट करेंगे लेकिन तोषू और पाखी आशा भवन में जाने से मना कर देंगे।
आशा भवन में तमाशा करेंगे तोषू और पाखी
बाद में पाखी और तोषू भी सबके साथ आशा भवन में आ जाएंगे और फिर वहां पर दोनों मिलकर नुक्स निकालेंगे। दोनों गर्मी और एसी का जिक्र करेंगे लेकिन अनुपमा दोनों को सबक सिखाएगी और पाखी के मुंह पर गीला गमछा मारेगी।
तोषू और पाखी को सबक सिखाएगी अनुपमा
इसके बाद अनुपमा सबको बताएगी कि आशा भवन में सब काम खुद करने पड़ते हैं। उन्हें छत दी गई है तो सिर पर चढ़कर बैठने की कोशिश न करें। वह बा और बापू जी को संभालने की कोशिश करेगी। वह डॉली और डिंपी को भी बातों ही बातों में सबकुछ समझा देगी।












Click it and Unblock the Notifications