Anupamaa Spoiler: घर पहुंचते ही नखरे दिखाएगी राही, अनु लेगी ये बड़ा फैसला
Anupamaa Serial Spoiler Alert 25th October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में लीप आने के बाद कई तरह के ट्विस्ट और टर्न्स देखे जा रहे हैं। आपने देखा होगा कि राही सुसाइड करने की कोशिश करती है लेकिन प्रेम उसे बचा लेता है और उसे समझाने की कोशिश करता है।
अनुपमा और शाह परिवार की कहानी
शो में लीप आने के बाद अब कहानी अनुपमा और शाह परिवार पर केंद्रित है, जो अहमदाबाद में रह रहे हैं। अनु को अपने पति अनुज और अपनी खोई हुई बेटी आध्या से फिर से मिलने की उम्मीद है।

राही की असली पहचान
शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि राही की असली पहचान सबके सामने आ जाती है। वह अनुपमा के साथ घर जाने के लिए राजी हो जाती है और अनाथालय को बचाने के लिए अपनी बचत का इस्तेमाल करती है।
आध्या का होगा जोरदार स्वागत
वहीं अपकिमंग एपिसोड में अनु, आध्या, प्रेम और अंश घर पहुंचेंगे जहां माही, परी और इशानी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। बा राही को ताना मारेगी और बाद में जोर देकर कहेगी कि उसका नाम राही है न कि आध्या। जल्द ही, राही नखरे दिखाने लगती है और जानबूझकर एक अलग कमरा मांगेगी।
राही के अनु देगी अपना कमरा
वह अनुपमा को उलझन में छोड़ देगी। अनु राही को अपना रूम देने का फैसला करेगी। माही अनुपमा को समझाएगी कि समय के साथ चीजें बेहतर हो जाएंगी। अनुपमा को सोने में मुश्किल होगी और उसे डर सताएगा कि राही फिर से भाग न जाए।
अनाथालय के दोस्तों को याद करेगी राही
दूसरी तरफ राही अपने नए परिवेश में ढलने की कोशिश करेगी और अनाथालय के दोस्तों को याद करेगी। अनुपमा घबराहट में जागेगी और सोचने लगेगी कि कहीं राही भाग न जाए।












Click it and Unblock the Notifications