Anupamaa: वनराज और अनुपमा की होगी बहस, तोषू शाह हाउस में करेगा ड्रामा, शो में मचेगा हंगामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 17th July: टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में एक और लीप आ गया है। अनु और अनुज एक बार फिर से अलग हो गए हैं। वहीं उनकी बेटी आध्या लापता हो गई है जबकि अनुज डिप्रेशन में चला गया है और अंधा हो गया है।

वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही है अनुपमा
दूसरी तरफ अनुपमा आशा भवन के नाम से एक वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही है। वहीं उसका एक्स पति वनराज एक अमीर आदमी बन गया है। उसके पास खूब पैसा आ गया है और वह घमंड में डूब गया है। वहीं शाह हाउस के रिनोवेशन का काम चल रहा है जिसके चलते पूरा शाह परिवार दूसरे बंगले में शिफ्ट हो गया है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

वनराज की अनुपमा से होगी बहस
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि एक बार फिर वनराज और अनुपमा आमने-सामने आएंगे। शाह हाउस में सब कुछ अस्त-व्यस्त चल रहा है। तोषू एक पार्टी एनिमल बन गया है जबकि वनराज काम में बहुत बिजी हो गया है।

किंजल पर है घर की जिम्मेदारी
डिंपी और बाकी के लोग अपनी अपनी लाइफ में इतने बिजी हो गए हैं कि वह घर की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी किंजल पर आ गई है। किंजल सबकी देखभाल कर रही है। वह सभी बिगड़ैल बच्चों को संभाल रही है। ऐसे में जब वह उनका स्कूल बैग उठाने की कोशिश करती है तो वह गिर जाती है।

तोषू और सागर में हुई जबरदस्त लड़ाई
दूसरी तरफ अनुपमा आती है और उसे सलाह देती है कि उसे घर की दूसरी अनु नहीं बनना चाहिए। वह सवाल करती है कि सारे काम वह अकेली क्यों करती है। किंजल अनुपमा के सामने रोने लगती है। इस बीच तोषू और सागर में लड़ाई हो जाती है। अनुपमा दोनों का बीच बचाव करती है।

अनुपमा को ताने मारेगा वनराज
इसके बाद वनराज घर आ जाएगा और वह अनु को खूब ताने सुनाएगा। वनराज कहेगा कि वह सिर्फ रिश्ते बनाना जानती है लेकिन उन्हें निभाना नहीं जानती। फिर वनराज अनुज और आध्या को लेकर अनु को ताना मारेगा। इस बीच अनु को चोट लग जाती है और वह वहां से चली जाती है।

वनराज और अनुपमा पड़ोसी बन गए हैं
वनराज अनु को ताना मारने के बाद काफी खुश होता है। शो में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि वनराज और अनुपमा पड़ोसी बन गए हैं जबकि अनुज कपाड़िया भी उसी के आसपास हे लेकिन इस समय अनु से दूर है। अनुज को मंदिर में बांसुरी बजाते देखा जाएगा। जल्द ही दोनों की मुलाकात भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+