Anupamaa: 'अनुपमा' हुई अपंग, 'अनुज' हुआ अंधा, अब शो में दिखेगा ये नया ट्विस्ट

Anupamaa Twist: टीवी का फेमस सीरियल अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। लोग इस शो को खूब पसंद करते है। शो में फिलहाल लीप हो गया है जिसके चलते शाह परिवार का बुरा हाल हो गया है। इसके अलावा सीरियल में जल्द ही कई ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिलेंगे।

अनु और अनुज का हो जाता है एक्सीडेंट
आपको बता दें कि अनुपमा शो में लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली यानी अनु का एक्सीडेंट हो गया है जिसके चलते वह अपाहिज हो गई है। वहीं अनुज कपाड़िया अपनी अनु से अलग होने के बाद न सिर्फ डिप्रेशन में चला गया है बल्कि अंधा भी हो गया है। शो में लीप के बाद शाह परिवार का हाल बुरा हो गया है।

Anupamaa new twist

एक्सीडेंट के बाद अनुज हुआ अंधा
अनुज कपाड़िया की जिंदगी नर्क बन गई है। एक्सीडेंट के बाद अनुज अंधा हो गया है। वहीं अनुज की जिंदगी से आध्या और अनुपमा के चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। अनुपमा को जल्द ही अनुज के बारे में पता चलेगा जिसके बाद वह उससे मिलने पहुंचेगी। अनु अनज की हालत देखकर काफी परेशान हो जाएगी।

अनुपमा खुद को जिम्मेदार ठहराएगी
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अनुज की इस खराब हालत के लिए अनुपमा खुद को जिम्मेदार ठहराएगी। वह अनुज को दोबारा से ठीक करने का जिम्मा लेगी। शो में दिखेगा कि बाबूजी अब शाह हाउस छोड़कर अनुपमा के साथ वृद्धाश्रम में रहते हैं।

वनराज हो गया है बहुत अमीर
वहीं शाह हाउस के दूसरे लोग अपनी अपनी जिंदगी में काफी बिजी हो गए हैं। वनराज भी अपने काम में बिजी है और उसे घरवालों की कोई चिंता नहीं है। अब देखना होगा कि शो में लीप के बाद और कौन कौन सा ड्रामा देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+