Anupamaa के अनुज ने बीवी को किया अंडरवाटर KISS, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, 15 फरवरी। 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के हॉट हीरो में से एक हैं। अनुज कपाड़िया का रोल प्ले करके उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 'अनुपमा' में तो अनुज बने गौरव काफी संजिदा, धैर्यवान , खुशमिजाज और चालीस-पचास के दशक वाले आशिक के रूप में नजर आते हैं, जो कि 26 सालों से दिल ही दिल में अपनी प्रेमिका से प्यार करते हैं लेकिन असल जिदंगी में गौरव खन्ना काफी बिंदास, ओपन और खुशमिजाज आशिक हैं, जिन्हें खुलेआम अपनी पत्नी को किस करने से भी परहेज नहीं हैं।

'अंडरवाटर किस'

'अंडरवाटर किस'

दरअसल Valentines day के खास मौके पर गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को 'अंडरवाटर किस' करते नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर उनके फैंस ने तो काफी अच्छे कमेंट किए हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

 'अंडरवॉटर पैशनेट किस' देखकर लोगों के छूटे पसीने

'अंडरवॉटर पैशनेट किस' देखकर लोगों के छूटे पसीने

वीडियो में दिखाया गया है गौरव और आकांक्षा दोनों पूल के पास आते हैं और फिर एक-दूसरे को KISS करने लगते हैं और पूल में जंप लगा देते हैं, दोनों के अंडरवॉटर पैशनेट किस को देखकर अच्चे-अच्छों को पसीना आ गया है। जो गौरव के फैन हैं, उन्हें तो इस वीडियो में प्यार में डूबे हुए कपल्स नजर आ रहे हैं, जिन्हें देश-दुनिया की फिक्र नहीं है। तो वहीं कुछ लोगों को ये चीप लगा है, कुछ लोगों ने इसे अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला बताया है।

Recommended Video

    Valentines Day: Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग रिश्ते पर की खुलकर बात | वनइंडिया हिंदी
    पहला टीवी शो 'भाभी'

    पहला टीवी शो 'भाभी'

    मालूम हो कि इससे पहले भी गौरव खन्ना ने अपने और अकांक्षा के लिपलॉक का एक वीडियो पोस्ट किया था, वो भी उस वक्त काफी वायरल हुआ था। मालूम हो कि गौरव खन्ना टीवी के चॉकलेटी स्टार्स में से एक हैं। उनका पहला टीवी शो 'भाभी' था।

    'ये प्यार ना होगा कम' से मिली बड़ी लोकप्रियता

    इसके बाद उन्होंने 'कुमकुम-प्यारा सा बंधन' और 'मेरी डोली तेरे अंगना में' ,'सिंदूर तेरे नाम का', 'मानो या न मानो', 'Ssshhhh...Phir Koi Hai', 'संतान', लव ने मिला दी जोड़ी, 'ब्याह हमारी बहू का' जैसे कई लोकप्रिय शो में लीड रोल प्ले किया लेकिन साल 2009 के हिट शो 'ये प्यार ना होगा कम' से उन्हें जबरदस्ती लोकप्रियता हासिल हुई और वो अपने अबीर के किरदार से हर दिल अजीज बन गए। इस शो में उनके अपोजिट यामी गौतम थीं।

    टीवी की दुनिया का ग्लैमरस चेहरा हैं आकांक्षा चमोला

    इसके अलावा गौरव 'वो नचले वे विद सरोज खान ' को होस्ट भी किया है। वो सीआईडी के इंस्पेक्टर के रूप में भी नजर आ चुके हैं। वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। जबकि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी टीवी की दुनिया का ग्लैमरस चेहरा हैं। उन्होंने 'स्वरागिनी' ,भाग्य लक्ष्मी, गंगा यमुना, वेलीनाक्षरम शोज में भी काम किया है।

    'ये वीडियो केवल प्यार में डूबे लोगों के लिए'

    'अंडरवाटर किस' का वीडियो अकाक्षां ने भी शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'क्यूपिड कॉल था, हमने अपनी पहचान अलग बनाई और अलग जगह रखी है, इसलिए हमने ये किया है, वैसे ये बता दें कि ये वीडियो केवल प्यार में डूबे लोगों के लिए है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+