Anupama Spoiler Alert: चोरी करने के बाद राही करेगी ऐसी हरकत, शाह परिवार को लगेगा झटका, होगा बड़ा बवाल

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी के मामले में नंबर वन शो है। जबसे शो में लीप आया है और स्टारकास्ट में बदलाव हुए हैं तो लोगों में शो के लिए क्रेज कम होता हुआ नजर आ रहा है। बावजूद इसके अनुपमा की कहानी में लगातार नए ड्रामे देखने को मिलेंगे।

अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में पूरा परिवार दिवाली का जश्न मनाएगा। पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा के पैसे को बा अपनी बेटी डॉली को देती हैं ताकि उसके खर्चे के लिए काम आ सके। लेकिन राही उन पैसों को छुपाकर बा के कमरे से और पैसे चुरा लेती है। लेकिन राही की इस चाल का पर्दाफाश ईशानी ने वीडियो बनाकर कर दिया।

Anupama

राही के पैसे चुराने की वजह घर में बहुत ड्रामा होता है और बा अनुपमा को खरी खोटी सुनाती हैं। शो के आने वाले एपिसोड में राही फिर से कृष कुंज आएगी और उनके साथ प्रेम भी पहुंचेगा। लेकिन ये बात परिवार वालों को पसंद नहीं आती और उनको खूब सुनाते हैं। लेकिन राही बीच में आती हैं जिसके बाद घर में सब आपस में भिड़ जाते हैं। पाखी बोल पड़ेगी कि पैसों की जरूरत है तो काम करें ना कि घर में चोरी।

इसके अलावा शो में दिवाली वाले दिन हर कोई मायूस नजर आएगा। जश्न मनाने के बजाय सब चुपचाप अपने कमरे में चले जाते हैं। लेकिन ये बात जानकी को पसंद नहीं आती और वह अनुपमा के कमरे में जाकर उन्हें समझाती है। वह अनुपमा से कहेंगी कि रोशनी के त्योहार इस तरह बुझे-बुझे रहना सही नहीं है। इसके बाद शाह परिवार और अनुपमा सभी मिलकर दिवाली का जश्न मनाते हैं।

शाह परिवार का हर कोई सदस्य दिवाली का जश्न मनाएगा लेकिन त्योहार के मौके पर कुछ ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अनुपमा के मंच पर नाचते वक्त उसकी बेटी राही की एंट्री होगी। राही को डांस करता देख शाह परिवार और अनुपमा के होश उड़ जाएंगे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों चोरी का आरोप लगने के बाद राही घर वापस लौट आईं।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: प्यार के जाल में बुरा फंसेगा प्रेम, शाह परिवार के लोग अनुपमा से होंगे गुस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+