Anupama Spoiler: प्यार के जाल में बुरा फंसेगा प्रेम, शाह परिवार के लोग अनुपमा से होंगे गुस्सा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 1st November: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जमकर ड्रामा देखनो को मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद लोगों को इस सीरियल की कहानी में मजा आने लगा है। सीरियल में फिलहाल आध्या और प्रेम का प्यार दिखाया जा रहा है।

प्रेम को सौंपी जाएगी अनु की रसोई
शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा भी प्रेम से पूरी तरह से इंप्रेस है। ऐसे में अनुपमा ने फैसला किया है कि वो प्रेम के हाथ में अनु की रसोई सौंप देगी। अब तक आपने देखा कि अनुपमा अनुज के पुराने लेटर को पढ़कर काफी इमोशनल हो जाती है। अनुपमा को पता चलता है कि अनु की रसोई को किसी भी समय बंद किया जा सकता है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

प्रेम को शैफ बनाने का फैसला करेगी अनुपमा
ऐसे में अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के लिए अनुपमा तोषु की जगह प्रेम को शैफ बनाने का फैसला करती है। ऐसा होते ही प्रेम शाह हाउस पहुंच जाता है। यहां पर आध्या सीढ़ियों से गिर जाती है लेकिन प्रेम उसे बचा लेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम आध्या को गिरने से बचा लेगा। प्रेम की शक्ल देखते ही आध्या उससे लड़ना शुरू कर देगी।

घरवालों को धमकी देगी अनुपमा
इसी बीच अनुपमा परिवार के लोगों को बताएगी कि प्रेम नया शेफ है। बा और परिवार के लोग प्रेम को अपने घर में रखने से मना कर देंगे। ऐसे में अनुपमा घरवालों को बेघर करने की धमकी देगी। परिवार के लोग दावा करेंगे कि अनुपमा बुढ़ापे में सठिया गई है।

प्रेम से प्यार करने लगेगी माही
दूसरी तरफ माही को इस बात की गलतफहमी हो जाएगी कि प्रेम उसकी वजह से शाह हाउस में आया है। माही मन ही मन प्रेम के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखने लगेगी। प्रेम भी शाह हाउस में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा। प्रेम गाय के सामने बैठकर आध्या की बुराई करेगा।

प्रेम और आध्या का फिर से होगा झगड़ा
वहीं आध्या प्रेम की सारी बातें सुन लेगी। ऐसे में प्रेम और आध्या का फिर से झगड़ा हो जाएगा। प्रेम अनुपमा की मदद करने के लिए जी जान लगा देगा। इसी बीच प्रेम को खलनायक का मैसेज आएगा। खलनायक का मैसेज देखकर प्रेम बुरी तरह से घबरा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+