Anupama Spoiler Alert: राही और प्रेम एक दूसरे को पहनाएंगे वरमाला, अब क्या करेंगी माही?

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। पिछले एपिसोड में अनुपमा और राही राधा को बचाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ माही, प्रेम और राही के लव ट्रायएंगल में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें राही और माही के बीच एक बार फिर ड्रामा देखने को मिलेगा। दरअसल, अनुपमा एक बार फिर सभी को साथ लाने के लिए धूम-धाम से विवाह पंचमी मनाने का प्लान करेगी। इस खास मौके पर भगवान श्रीराम और सीता माता का विवाह हुआ था।

Anupamaa

मोहल्ले में आयोजित इस कार्यक्रम में शाह परिवार भी शामिल होगा। इसमें माही माता सीता का रोल निभाएगी तो वहीं प्रेम भगवान राम बनेगा। लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट होने वाला है। दरअसल, माही की मंच पर जाते ही अचानक तबीयत खराब हो जाती है। माही की हालत देखकर बाद में राही को माता सीता बनाने का फैसला किया जाएगा।

अब भगवान राम प्रेम ही बनेंगे लेकिन माही के बेहोश होने की वजह से राही अब माता सीता बनकर मंच पर आएंगी। पूरा ड्रामा खत्म होने के आखिरी में प्रेम और माही एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। लेकिन जब तक ऐसा होता है माही को होश आ जाता है और वह फटाफट मंच पर पहुंचती है। लेकिन राही और प्रेम को एकसाथ देखकर माही भड़क जाती है।

अब सवाल ये उठता है कि राही और प्रेम को यूं एकसाथ देखकर माही क्या नया खेल खेलने वाली है। लेकिन ये तो है कि इसके बाद राही और माही के बीच झगड़ा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। खैर माही का ये सपना है या फिर सच ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा। इस ड्रामे के बाद कहानी में कैसा ट्विस्ट आएगा ये काफी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: राधा को बचाने के लिए एक हुए राही और अनुपमा, लेकिन खड़ी हुई नई मुसीबत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+