Anupama Spoiler Alert: राधा को बचाने के लिए एक हुए राही और अनुपमा, लेकिन खड़ी हुई नई मुसीबत

Anupama Spoiler Alert: जब से टीवी सीरियल अनुपमा में 15 साल का लीप आया है, और स्टारकास्ट बदली गई। तब से शो की टीआरपी भी गिरने लगी है। हालांकि मेकर्स इसे वापस ट्रैक पर लाने के लिए स्टोरी में तरह-तरह के नए ट्विस्ट ला रहे हैं। अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलेगा।

अनुपमा के अगले एपिसोड में पूरी कहानी राधा के इर्द-गिर्द घूमेगी। दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया कि राधा को लेने उसका बाप आता है लेकिन अनुपमा और राही पूरी तरह से कोशिश करती हैं वह उसे ना ले जा पाए। राधा का बाप कहता है कि, मेरी बीवी बीमार रहती है तो कोई तो काम करेगा। राही को गुस्सा आ जाता है और वह फिर उसे जवाब में कहेगी, 'तुम करो, हाथ पैर नहीं है क्या।'

Anupama

इतना ही नहीं राधा को खरीदने एक औरत भी आती है। ये देखकर अनुपमा खुद को रोक नहीं पाती और उसे जमकर खरी खोटी सुनाती है। एक तरफ जहां अनुपमा और राही मिलकर राधा को बचाने में लगी होती हैं। वहीं डॉली और पाखी तोषू को अनुपमा के लिए भड़काती हैं कि वह राधा को वापस घर ले आएगी।

अनुपमा से राधा को ले जा रही औरत कहती है कि, 'इसकी मां एडमिट है और पिता को तो आप जानते ही हो। इससे अच्छा मुझे ले जाने दो। आप क्या इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?' उस औरत के इस सवाल के बाद अनुपमा और राही की बोलती बंद हो गई। वह चाहकर भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं कि राधा की जिम्मेदारी लेंगी या नहीं।

अनुपमा की इस चुप्पी के बाद राधा का पिता उसे ले जाने लगता है, जो कि अनुपमा और राही से देखा नहीं गया। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि क्या अनुपमा राधा की जिम्मेदारी लेंगी और उसे अपने घर वापस ले जाएंगी। खैर इन सब सवालों का जवाब आने वाले एपिसोड को देखने के बाद ही मिलेगा। शो की कहानी में अब क्या नया ट्विस्ट आने वाला है इसके लिए अनुपमा का अगला देखें।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: घर छोड़कर चली जाएगी लीला बेन! राही ने जड़ा जोरदार तमाचा, अब क्या करेगी अनुपमा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+