Anupama Spoiler: अनु की रसोई में होगा नया ड्रामा, राही कब्जा करने की करेगी कोशिश, लेकिन तोषू चलेगा नई चाल

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में जब से लीप आया है तो शो की टीआरपी पर इसका काफी असर पड़ा। हालांकि मेकर्स अपने फैंस के लिए लगातार कहानी में नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। अब शो के आने वाले एपिसोड में राही अनु की रसोई में आधी हिस्सेदारी मांगती है। लेकिन ये सुनकर अनुपमा खुश हो जाती हैं।

शो के अपकमिंग एपिसोड में राही को अनु की रसोई में हिस्सेदारी की बात सुनकर तोषू को गुस्सा आ जाता है और रसोई में आकर सारा सामान फेंक देता है। तभी अनुपमा और राही तोषू को रोकने के लिए आते हैं। तोषू राही से कहेगा कि 'चुप कर, वरना तुझे भी बाहर उठाकर फेंक दूंगा।' लेकिन तोषू को गुस्से में अनुपमा उसे शांत कराने की कोशिश करती हैं। साथ ही तोषू को वापस सही से सामान लगाने को बोलेगी।

Anupama

इसके बाद शाम होते ही राही घर में एक नया ड्रामा करती है। टेबल में सभी घर के सदस्य साथ बैठकर खाना खाते हैं कि राही रसोई के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगा देती हैं, जिसमें 'अनु और राही की रसोई' लिखा होगा। वहीं ये देखकर अनुपमा तो काफी खुश हो जाएगी। लेकिन घर में मचे रसोई को लेकर हंगामे से बाकी घरवाले हैरान रह जाते हैं। अनुपमा इस नए बोर्ड की आरती उतारेंगी।

शो में दिखाया जाएगा कि आध्या अनुपमा से पूरी अनु की रसोई छीन लेने की बात करती है। इसके बाद आध्या अकेले पूरा बिजनेस संभालना शुरू करती है। आध्या में आए इस बदलाव को देख अनुपमा को यकीन नहीं होता। आध्या रसोई में काम कर रही औरतों से अकाउंट्स की फाइल मांगती है ताकि सारे हिसाब-किताब का पता चल सके। लेकिन तोषू को ये बात रास नहीं आती और वह अनुपमा से अपनी दुकान बदलने की बात कहता है लेकिन अनुपमा उसे मना कर देती हैं।

आध्या को अनुपमा सारे सामान की लिस्ट देती है। लेकिन जैसे ही आध्या ने बिजनेस में हुए प्रॉफिट की बात की तो ये सुनकर अनुपमा को गुस्सा आ जाता है और दोनों में लड़ाई हो जाती है। अब देखना होगा कि अनु की रसोई को लेकर घर में मचे हंगामे से क्या नया ट्विस्ट आने वाला है। खैर इसके लिए अपकमिंग एपिसोड देखना होगा।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुपमा करेंगी अपनी बेटी की मदद, लेकिन राही इस वजह से हो जाएगी जुदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+