Anupama Spoiler Alert: अनुपमा करेंगी अपनी बेटी की मदद, लेकिन राही इस वजह से हो जाएगी जुदा
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में एक बार फिर राही और अनुपमा के बीच दूरियां आने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी राही को गलतफहमी हो जाएगी। यहां तक कि वह अनुपमा को घर तक छोड़ने की धमकी देगी। चलिए जानते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।
दरअसल, अपकमिंग एपिसोड में राही अपने डांस प्रतियोगिता की तैयारी करती हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुपमा राही के कमरे में जाती हैं जहां उसने अगले दिन परफॉर्म करने के लिए अपना दुपट्टा रखा था। लेकिन उसके पास मोमबत्ती रखी थी। अनुपमा की नजर पड़ती है कि दुपट्टा मोमबत्ती के ऊपर हवा से गिरने वाला है तो उसने तुरंत उसे पकड़ लिया।

ये दुपट्टा राही के लिए बहुत खास होता है तो ऐसे में अनुपमा कहती है कि अगर ये जल जाता तो उसकी सारी मेहनत खराब हो जाती। इसके बाद अनुपमा कैंडिल जैसे ही बुझाती है तो कमरे में राही आ जाती है। अब उसे ये गलतफहमी होती है कि अनुपमा चाहती है कि वह हार जाए इसलिए वह दुपट्टा जलाने की कोशिश करती है।
राही अपनी मां अनुपमा पर दुपट्टा जलाने का आरोप लगाती है। वह कहती है कि, आप चाहती हो कि ये जल जाए ताकि मैं कल परफॉर्म ना कर पाऊं। फिर अनुपमा उसे समझाती है कि ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन राही उससे और ज्यादा बदतमीजी से बात करती है और कहती है कि 24 घंटे के बाद वह ये घर छोड़कर चली जाएगी।
जब राही अपनी मां से ऐसे बात करती है तो प्रेम वहीं खड़े होकर देखता है और उसे भी राही का ये व्यवहार अच्छा नहीं लगता। राही अपना पैक किया हुआ बैग भी अनुपमा को दिखाती है और कहती है वह डांस प्रतियोगिता जीतने के बाद उसका सारा पैसा रख ले और वह यहां से चली जाएगी। अब देखना ये होगा कि क्या राही सच में प्रतियोगिता जीत पाती है या नहीं। इसके लिए अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड देखना होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुपमा से फिर दूर हो जाएगी राही, डांस कॉम्पिटिशन में होगा नया बवाल












Click it and Unblock the Notifications