Anupama Spoiler Alert: क्या आध्या को ढूंढ लेंगी अनुपमा? बरखा और अंकुश को मिलेगी ये सजा

Anupama Spoiler Alert: टेलिविजन का मशहूर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होगा जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लाने वाला है। आशा भवन में एक दहला देने वाली घटना होगी। नंदिता को आगे बढ़ता और अपनी बेटी आशा के साथ खुशहाल जीवन जीता देखकर उसके पति के सीने पर सांप लोटने लगेंगे और उसकी मौत हो जाएगी।

बता दें कि, नंदिता की मौत के बाद नन्ही आशा अकेली पड़ जाएगी। वहीं हार की तरह अनुपमा अपनी मदद का हाथ बढ़ाएंगी और इस बच्ची का ख्याल रखने का फैसला करेंगी। लेकिन इस घटना की वजह से अनुज बुरी तरह टूट जाते हैं।

anupama

अनुज की याद्दाश्त पूरी तरह से वापस आ जाएगी और वह आशा में अपनी बेटी आध्या की झलक देखने लगेगा। आध्या के जाने से अनुज की जिंदगी में जो खालीपन आया था अब उसकी जगह आशा भर देगी। अनुपमा भी चाहती हैं कि अनुज को आध्या की यादों से बाहर लाने के लिए वह आशा के साथ ज्यादा वक्त बिताएं।

इसके अलावा नंदिता के घर वाले उससे पहले ही नाराज हैं, इसलिए कोई उसे लेने नहीं आएगा। इधर आश्रम में चीजें ठीक होने लगेंगी और उधर अनुपमा कमर कस लेगी। अनुपमा फैसला लेंगी कि बरखा और अंकुश की सच्चाई सबके सामने आए। इतना ही नहीं वो चाहती हैं कि दोनों को सजा भी मिले। इसके अलावा अनुपमा अब आध्या की तलाश में कमर कस लेंगी। जिसमें देविका उनकी मदद करेंगी। खैर अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि क्या अनुपमा की तलाश पूरी हो पाएगी।

बता दें कि अनुपमा के प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुज अपने कमरे में जमीन पर बैठकर कुछ लिख रहा है। अनुपमा उसे देखकर खुश हो रही होगी लेकिन आगे दिखाया गया है कि अनुज उसी कागज को लेकर कहीं भाग जाएगा। वह बाजार में इस कागज को लेकर घूम रहा होगा। सवाल उठता है कि आखिर अनुज ऐसा क्या लिखा था जिसके बाद वह अचानक अनुपमा के आते ही भाग गया। अब अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+