रातोंरात क्यों अनुपमा से बाहर हुईं राही? बिना नोटिस दिए किया रिप्लेस तो छलका दर्द, कहा-'मैं बहुत दुखी थी'

Anupama Raahi Alisha Parveen: अनुपमा सीरियल अब तक कई स्टार्स छोड़ चुके हैं। अब शो में लीड रोल निभाने वाली अलीशा परवीन को बिना जानकारी दिए मेकर्स ने अचानक शो से बाहर कर दिया। अब खबर है कि उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस को जल्द ही एंट्री मिलने वाली है।

फोरम संग दिए इंटरव्यू में अलीशा परवीन ने बताया कि उन्हें मेकर्स ने बिना नोटिस दिए ही शो से बाहर निकाल दिया। अलीशा का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें किस बात पर यूं अचानक शो छोड़ने को कहा गया।

Anupama

अलीशा ने कहा, "ये मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला है। लीप के बाद लोगों ने मुझे काफी ज्यादा पसंद किया। मैंने इस शो के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की थी। ऐसे में मुझे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इसके बावजूद मुझे बिना नोटिस के रातोंरात में ऐसा होना, मुझे बहुत बुरा लगा, मैं इससे काफी दुखी हूं।"

अलीशा ने आगे कहा कि, "जब मेरी राजन सर से मीटिंग हुई थी तो उन्होंने मुझे ये बात अपने ऑफिस में बोली थी। ये बात सुनकर अचानक मुझे बड़ा झटका लगा। मैं काफी ज्यादा रो रही थी। राजन सर ने मुझसे कहा कि हम अभी कुछ नहीं कर सकते हैं। ये चैनल का निर्णय है और हम फिलहाल कुछ नहीं कर सकते।"

जब अलीशा ने राजन शाही से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि, 'ये अब काम नहीं कर रहा और इसके लिए अब हमारे पास टाइम नहीं है। इसलिए तुम्हें अब रिप्लेस किया जा रहा है।' अलीशा ने कहा कि, 'बिना नोटिस दिए मुझे सीधा यही बताया गया कि आपको शो से बाहर किया जा रहा है और कल से शूट पर नहीं आना है।'

जब अलीशा से पूछा गया कि ऐसी खबरें हैं कि अद्रिजा रॉय उनकी जगह राही का रोल निभाएंगी। इस बारे में उनका क्या कहना है तो अलीशा ने कहा- 'नहीं, कुछ भी नहीं, मुझे कुछ नहीं पता. मुझे कोई आईडिया नहीं है।' बता दें कि, अनुपमा टीवी सीरियल में 15 साल के लीप के बाद कई स्टार्स ने शो छोड़ दिया। वहीं अलीशा ने बड़ी राही का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: क्या अनाथ नहीं है प्रेम? अनुपमा के सामने खुलेगा बड़ा राज, अब क्या करेगी राही?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+