'मुझे मारने की धमकी दी' रुपाली गांगुली बच्चों पर करती हैं जुल्म, सौतेली बेटी ने कहा- 'मेरे पिता को किया दूर'
Rupali Ganguly Controversy: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस एक विवाद में फंस गई। रुपाली पर एक लड़की ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। साथ ही ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस उनकी सौतेली मां है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कि चार साल पुराना बताया जा रहा है। जिस लड़की ने ये पोस्ट किया उसका नाम ईशा वर्मा है जो खुद को रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी बता रही है। ईशा का कहना है कि रुपाली ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए।

ईशा ने दावा किया कि रूपाली गांगुली उसके साथ ठीक वैसा ही कर रही हैं, जैसा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था। इस पोस्ट में ईशा ने लिखा, 'क्या कोई रूपाली गांगुली का असली कहानी जानता है? उनका अश्विन के वर्मा के साथ 12 साल तक अफेयर रहा...जबकि वह अपनी दूसरी शादी में थे।'
ईशा ने आगे लिखा, 'वो कुछ नहीं हैं बल्कि एक कठोर हृदय वाली महिला हैं जिन्होंने कुछ नहीं बल्कि मुझे और मेरी बहन को अपने ही पिता से दूर करने की कोशिश की। अश्विन की पिछली शादियों से दो बेटियां हैं और रुपाली ने मुझे और मेरी बहन को पिता से अलग करने के अलावा कुछ नहीं किया। वह पूरे मीडिया में को दिखाती हैं कि मेरे पिता के साथ मैरिड लाइफ में खुश हैं। जब असल जिंदगी में वह मेरे पिता को सिर्फ कंट्रोल करती हैं, वह साइको की तरह बिहेव करती हैं।'
इसके अलावा रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि जब वह और उनके पिता अपनी असली मां को फोन करके बात करने की कोशिश करते हैं तो एक्ट्रेस चिल्लाने लगती हैं और उन्हें रुपाली जान से मारने की धमकी तक देती हैं। हालांकि ईशा के दावों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: चोरी करने के बाद राही करेगी ऐसी हरकत, शाह परिवार को लगेगा झटका, होगा बड़ा बवाल












Click it and Unblock the Notifications