अनुपम खेर की मां ने पीएम मोदी की रक्षा के लिए भेजी ये रुद्राक्ष की माला,PM ने दिया प्यारा सा जवाब
अनुपम खेर की मां ने पीएम मोदी की रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला, प्रधानमंत्री ने जवाब में लिखा ये प्यारा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त उपलब्धि के बाद शनिवार को एक्टर अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। एक्टर ने पीएम मोदी को एक रुद्राक्ष की माला उपहार में दी। अनुपम खेर ने इस पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ये फोटो अपने ट्टीटर हैंडल पर शेयर किया, जिसे री ट्टीट करते हुए पीएम मोदी ने अनुपम खेर और उनकी मां के लिए बहुत ही प्यारा संदेश लिखा है।

पीएम मोदी की अनुपम की मां दुलारी ने जीत लिया दिल
बता दें अनुपम खेर की मां दुलारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक है। अनुपम खेर अपनी मां के अब तक कई वीडियो शेयर कर चुके हैं जिसमें वो पीएम मोदी की प्रसंशा करते हुए उनकी लंबी आयु के लिए आर्शीवाद देती हुई दिखाई देती हैं। वहीं अब अपने एक्टर बेटे के साथ उन्होंने प्रधामनंमत्री की रक्षा के लिए रुद्दाक्ष की पवित्र माला भेजकर पीएम मोदी का दिल जीत लिया है।

अनुपम खेर ने पीएम मोदी के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखाा ये संदेश
पहले बता दें हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की फोटोज शेयर करते हुए लिखा-
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आज आपसे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।आप देशवासियों के लिए दिन रात जो मेहनत कर रहें है, वो प्रेरणात्मक है! जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी मां द्वारा आपकी रक्षा के लिए भेजी रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम हमेशा याद रखेंगे।जय हो।जय हिंद!

पीएम मोदी ने लिखा ये प्यारा सा संदेश
अनुपम खेर के इस संदेश को रीट्टीट करते हुए पीएम मोदी ने जवाब दिया बहुत-बहुत धन्यवाद अनुपम खेर जी। यह आदरणीया माताजी और देशवासियों का आशीर्वाद ही है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है।
बहुत-बहुत धन्यवाद @AnupamPKher जी। यह आदरणीया माताजी और देशवासियों का आशीर्वाद ही है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है। https://t.co/6hFfd7ivmJ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2022












Click it and Unblock the Notifications