Richa Chadha Galwan: 'ये कायर और छोटे लोगों का काम है', ऋचा चड्ढा के 'गलवान' ट्वीट पर गुस्साए अनुपम खेर
ऋचा चढ्ढा के गलवान वाले ट्वीट पर अब अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया और इसे शर्मनाक बताया।
Anupam Kher Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ जहां यूजर्स उनके इस ट्वीट का खुलकर विरोध कर रहे हैं। तो वहीं अब बॉलीवुड सितारे भी इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अक्षय कुमार के बाद अब मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने इसे शर्मनाक बताया और एक्ट्रेस का खुलकर विरोध किया।

अनुपम खेर ने दिया ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर रिएक्शन
बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। अब उन्होंने ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट का भी खुलकर विरोध किया और एक्ट्रेस की इस हरकत को उन्होंने शर्मनाक बताया। आइए जानते हैं कि अनुपम खेर ने आखिर एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर क्या रिएक्शन दिया।
बोले- ये छोटे लोगों का है काम
अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को रिट्वीट किया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि, 'देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है. सेना के सम्मान को दांव पर लगाना...इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है'। अनुपम के ऋचा पर दिए बयान पर ट्विटर पर सभी ने प्रतिक्रिया दी।

अक्षय कुमार भी हुए नाराज
अनुपम खेर से पहले अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो है तो आज हम हैं।' बता दें कि ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद अब लगातार सिनेमा जगत के सितारों द्वारा रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

ऐसे शुरू हुआ पूरा विवाद
ये मामला तब शुरू हुआ जब उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक ट्वीट किया था, जिसपर ऋचा बीच में कूद पड़ीं। दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, 'हम अगर सरकार आदेश देती है तो हम PoK को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमें सरकार के निर्देश का इंतजार है'। इस ट्वीट को रिट्वीट कर ऋचा चड्ढा ने लिखा था कि, 'गलवान हाय कह रहा है'। ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट तुरंत वायरल होने लगा और सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस का जमकर विरोध किया।

शुरू हुआ फूकरे 3 का बायकॉट ट्रेंड
हालांकि ऋचा चड्ढा ने इस ट्वीट को डिलीट कर फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि, उनके नाना भी आर्मी में थे और वह देश के सभी जवानों की इज्जत करती हैं क्योंकि वह खुद एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन एक्ट्रेस के माफी मांगने का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा और अब उनकी अपकमिंग फिल्म फूकरे 3 को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications