'बहते हुए दरिया को कोई...', कंगना की 'इमरजेंसी' पर अनुपम खेर को याद आई अपने दादा की ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है।
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ। एक्ट्रेस का ये लुक देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब उनके इस लुक को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी कंगना की तारीफ की है।

अनुपम खेर ने बांधे कंगना की तारीफों के पुल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज किया गया। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कंगना रनौत की जमकर तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है।
'बहते हुए दरिया को...'
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का टीजर शेयर कर लिखा, डियर कंगना, इमरजेंसी का टीजर क्या शानदार है! आप वास्तव में असाधारण और प्रतिभाशाली हैं! मेरे दादाजी कहते थे, "बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता!" जय हो!

जमकर ट्रोल हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर अपने इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दुकान इनकी फिर भी गांधी के नाम पर ही चलेगी। बाकी आपके असत्यो के प्रपंच से अब जनता अनाभिज्ञ नहीं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हारे दादा जी भी तुम्हारी तरह झूठ बोला करते थे?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपना भविष्य बनाने के लिए तुझे और कंगना को गांधी की ही जरूरत पड़ती है...चुल्लू भर पानी में डूब मरो..।'
इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी कंगना
वहीं कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की बात करें तो, हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वह हुबहू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। टीजर देख कर कहा जा सकता है कि कंगना रनौत इस बार अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। अब फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस दिन रिलीज होगी 'इमरजेंसी'
फिल्म इमरजेंसी की कहानी साल 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित है। उस समय इंदिरा गांधी ने इसकी की घोषणा की थी। कंगना रनौत ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी थी। जिसके मुताबिक ये फिल्म 25 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। अब देखना होगा कि इस फिल्म से कंगना फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications