फिल्म की शूटिंग करते हुए अनुपम खेर के साथ हुआ हादसा, हुए घायल, पोस्ट शेयर कर बताई अपनी हालत

Anupam Kher Injured: अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'विजय69' की शूटिंग करते वक्त एक हादसे का शिकार हो गए हैं जिसमें उन्हें काफी चोट लगी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

anupam kher

Anupam Kher Injured: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनुपम खेर न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह कई बार सामाजिक मुद्दों पर अपने दिल की बात भी सबके सामने रखते नजर आते हैं। ऐसे में वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिलहाल उनकी फिर से चर्चा हो रही है लेकिन इस बार उनकी हेल्थ को लेकर। खबर है कि अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते वक्त चोटिल हो गए हैं। अनुपम खेर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

फिल्म की शूटिंग करते हुए अनुपम खेर हुए चोटिल
आपको बता दें कि इन दिनों अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'विजय69' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग करते वक्त अनुपम खेर एक हादसे के शिकार हो गए हैं जिसमें उन्हें चोट लगी है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी चोटिल तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है और लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल न हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल #Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया।

अनुपम खेर ने मां को दिया ये जवाब
अनुपम खेर ने आगे बताया- वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है! फोटो में मुस्कुराने के कोशिश पूरजोर की है। एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी। वैसे मां ने सुना तो बोली- और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई!'' मैंने जवाब दिया मां...गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले! मां झांपड़ मारते मारते रुक गई!

अनुपम खेर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'विजय 69' का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि अनुपम खेर को आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' में देखा गया था। इसके अलावा अनुपम खेर जल्द ही बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' और कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+