फिल्म 'रॉकेट्री' देखने के बाद खूब रोए अनुपम खेर, आर माधवन के लिए बोलीं ये बातें
फिल्म 'रॉकेट्री' की तारीफ करते हुए अनुपम खेर काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आर माधवन की जमकर तारीफ की।
मुंबई, 20 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने खूब पसंद किया है। ये फिल्म रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायण पर आधारित है। इस फिल्म में आर माधवन ने न सिर्फ एक्टिंग की है बल्कि वह इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इस फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को देखने के बाद आर माधवन की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि फिल्म की तारीफ करते हुए अनुपम खेर काफी इमोशनल भी हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने इमोशनल होने की बात बताई।

इमोशनल हुए अनुपम खेर
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' की जमकर तारीफ की है। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि फिल्म देखकर वह काफी रोए थे। आर माधवन ने जिस तरह इस फिल्म में अपना किरदार निभाया है उसे देखकर उन्हें एक्टर पर गर्व हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अब तक की बेस्ट फिल्म है जो उन्होंने देखी है।
आर माधवन की जमकर की तारीफ
अनुपम खेर ने फिल्म के डायलॉग्स और कास्ट की भी तारीफ की। आर माधवन के बारे में अनुपम खेर ने कहा- आपकी परफॉर्मेंस वर्ल्ड क्लास है। फिल्म में आप शानदार दिखाई दे रहे थे। अनुपम खेर ने आगे सभी यंग जनरेशन को इस फिल्म को देखने के लिए कहा क्योंकि उन्हें लगता है कि ये फिल्म सभी को इंस्पायर करेगी। इसके अलावा अनुपम खेर ने नंबी नारायण से माफी मांगी जो भी उन्होंने अब तक सहा उसके लिए।

माधवन के लिए लिखा ऐसा कैप्शन
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक्टर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' देखी जो नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। शानदार और इंस्पिरेशनल। मेरा दिल बेहद रोया। हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए। नंबी नारायण सर सॉरी। ऐसे ही हम कुछ पास्ट की गलतियों को सुधार सकते हैं। शानदार माधवन।

माधवन की डेब्यू फिल्म
आपको बता दें कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' फिल्म के जरिए आर माधवन ने डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया है। ये फिल्म गत 1 जुलाई को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म में एक्टिंग भी की, इसके साथ ही इसे लिखा है और प्रोड्यूस भी किया है। कुल मिलाकर आर माधवन इस पूरी फिल्म के कर्ता-धर्ता हैं।

रजनीकांत ने भी की थी तारीफ
कुछ दिनों पहले ही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी माधवन के इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्विटर पर तमिल में लिखा था- फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' जरूर देखनी चाहिए। खासकर की यंग लोगों के लिए। अपनी पहली डायरेक्टेड फिल्म से आर माधवन ने साबित कर दिया कि वह शानदार डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने पद्म भूषण अवॉर्डेड नंबी नारायण के बलिदान को बेहद अच्छे तरीके से दिखाया है। मैं उन्हें थैंक्यू कहूंगा और ऐसी फिल्म बनाने के लिए उनकी तारीफ करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications