पत्नी को धोखा देकर सुपरस्टार की बेटी संग रचाई शादी! चौंका देंगी 'क्राइम पेट्रोल' के अनूप सोनी की ये बातें...
Anup Soni Birthday: छोटे पर्दे के कलाकार अनूप सोनी का आज जन्मदिन है। बड़े पर्दे पर भी उन्होंने कई दफा अपनी किस्मत आजमाई मगर वे कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई।
क्राइम पेट्रोल के होस्ट के तौर पर अनूप सोनी ने घर-घर में अपना नाम कमाया। हालांकि वे अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। साल 1999 में उन्होंने ऋतु सोनी संग शादी की थी।

ऋतु से उनकी दो बेटियां जोया और माहिरा हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अनूप शादीशुदा होते हुए भी राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर पर फिदा हो गए थे। अनूप ने इसके बाद अपनी पत्नी ऋतु को तलाक दिया और 2011 में जूही संग शादी रचा ली।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनूप सोनी पहले से शादीशुदा थे मगर फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात उनकी मां नादिरा बब्बर के प्ले पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। शुरुआत में किसी को भी पता नहीं चला कि दोनों के बीच ये सब चल रहा है। हालांकि एक दिन उनकी कॉल डीटेल्स से पता चला कि दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में हैं।
इसके बाद दोनों की शादी हो गई और एक साल के बाद ही उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम कपल ने ईमान रखा। अब वे अपनी दूसरी पत्नी और बेटे संग ही रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications