सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोने लगीं अंकिता लोखंडे, बयां किया दर्द और कहा- मैं उसके बिना टूट गई थी
Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची हैं। हालांकि घर वालों से लेकर दर्शक तक उन्हें और उनके पति को फर्जी बता रहे हैं। इसी बीच अंकिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोती नजर आई हैं।
सुशांत को याद कर रोने लगीं अंकिता लोखंडे
इससे पहले भी अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के घर में कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल होती नजर आई हैं। इस बार भी उन्होंने शो में अपने पिछले रिश्ते के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब वह सुशांत के निधन के बारे में जानकर वह एकदम शॉक्ड हो गई थीं।

सुशांत को याद कर फिर छलका अंकिता का दर्द
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने सुशांत के परिवार के बारे में भी बहुत सारी बातें बताईं। बातचीत की शुरुआत औरा से हुई, जिसमें उन्होंने अंकिता से पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लॉक करती हैं। उनके सवाल का जवाब देते हुए अंकिता ने कह- हां, मैं कई लोगों को ब्लॉक करती हूं। मैं पहले भी ब्लॉक कर चुकी हूं।
'मैंने कई लोगों को ब्लॉक कर दिया था'
इस पर मुनव्वर फारूकी ने औरा से कहा- मैं ब्लॉक नहीं करता, इग्नोर करता हूं। इसके बाद अंकिता लोखंडे कंटेस्टेंट मुनव्वर से कहती हैं- लेकिन मैंने बहुत से लोगों को उस टाइम पे ब्लॉक किया था क्योंकि मुझे इतना गंदा बोला जाता था, मैं नहीं ले सकती थी। मैंने ब्लॉक कर दिया। मुझे ऐसी बातें बताई गईं जिन्हें मैं स्वीकार नहीं कर सकती थी। फिर मुनव्वर कहते हैं- वो बहुत बुरा वक्त था।
'वह सुशांत की मैनेजर नहीं थीं'
इसके बाद अंकिता लोखंडे आगे कहती हैं- वो बहुत मुश्किल था। जब ये सब हुआ तो मैं उनकी जिंदगी में नहीं थी। इसके बाद मुनव्वर ने पूछा कि क्या सुशांत की मैनेजर की मौत उनकी मौत से पहले हुई या उनकी मौत के बाद। इस पर अंकिता कहती हैं- वह उनकी मैनेजर नहीं थी। उन्होंने एक बार उन्हें 5-6 दिनों के लिए मैनेज किया था, लेकिन वह उनकी मैनेजर नहीं थीं।
'मैं इन सबसे टूट गई थी'
अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारुकी को बताया कि कैसे लोग इंटरनेट पर जासूस बन जाते हैं और किसी भी लिंक से जुड़ जाते हैं। अंकिता ने आगे बताया- वो कितना बुरा समय था। मेरी तो सब हवाएं उड़ चुकी थीं। मैं चाहे उसके साथ रहूं या न रहूं, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं टूट गई थी।
अंकिता को सुशांत की फोटो देखकर आई याद
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा- जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने बहुत सारी फिल्में देखीं और सब कुछ खत्म हो गया। उनकी एक तस्वीर थी जो बहुत खराब थी। अंकिता ने बताया कि किस तरह उस तस्वीर ने उन्हें नाराज कर दिया था और ये तस्वीर उन्हें सुशांत के निधन के दिन ही मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications