Ankita Lokhande: क्या शादी के तीन साल बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं अंकिता लोखंडे? क्या है मां बनने का पूरा सच?
Ankita Lokhande: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन दिनों वह कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रही हैं। बिजी शेड्यूल के बीच एक्ट्रेस अपनी जेठानी की गोदभराई के फंक्शन में पहुंची थीं।
अंकिता लोखंडे का वीडियो हुआ वायरल
इस फंक्शन से अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे?
-अंकिता लोखंडे ने अपनी जेठानी के बेबी शॉवर का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह मराठी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता गोदभराई के फंक्शन में जमकर डांस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से अंकिता अपने खूबसूरत लुक से ज्यादा प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अंकिता लोखंडे ने लिखा ऐसा कैप्शन
-आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हम अपने प्यारे बेबी के आने का इंतजार करते हुए दिल से खुश हैं और मुझे लगता है कि चाची किसी और के लिए ज्यादा उत्साहित हैं।
-अंकिता लोखंडे का ये कैप्शन पढ़कर लोग कई तरह का कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि अंकिता लोखंडे सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं।
साल 2021 में हुई थी अंकिता और विक्की की शादी
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ साल 2021 में शादी की थी। फिलहाल ये कपल टीवी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में साथ में नजर आ रहा है। शो में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ कुकिंग करती हुई दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications