सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोने लगीं अंकिता लोखंडे, बताया ब्रेकअप का सच, बोलीं- एक रात में ही मेरे साथ....
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन दिनों ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ के घर में एंट्री करते ही चारों तरफ का माहौल बदल गया है। पिछले एपिसोड में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा का जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। वहीं इस बीच अंकिता लोखंडे भी शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो जाती हैं।
अंकिता ने सुशांत के बारे में कही ये बात
सिर्फ इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे पहली बार लोगों के सामने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बात करती नजर आई हैं। आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारूखी के साथ अपनी दिल की बात की। इस दौरान अंकिता ने बताया कि सुशांत से अलग होने के बाद वह बिल्कुल टूट गई थीं। एक रात में ही उनकी जिंदगी एकदम से पलट गई थी। अंकिता ने मुनव्वर फारूखी से कहा कि बिना किसी वजह के ही सुशांत ने उन्हें छोड़ दिया था।

अंकिता ने सुशांत से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारूखी से कहा- सुशांत का मुझे छोड़कर चले जाना एक अलग चीज थी। मैं बहुत टूट गई थी, मेरे मां बाप बहुत टूट गए थे। मेरा इसमें कोई कसूर नहीं था लेकिन मुझे लगा कि मुझे उस शख्स के साथ खड़ा होना चाहिए क्योंकि लोग उसे खराब कह रहे थे। उन्होंने आगे कहा- जब लोगों को उसकी असलियत पता चली तो उसे काफीकुछ कहा जा रहा था लेकिन वो ऐसा नहीं था। मेरी बस उसको लेकर ही चिंता थी।
सुशांत की मौत के बाद अंकिता को किया गया था ट्रोल
अंकिता लोखंडे ने आगे बताया- सुशांत की मौत के बाद मुझे काफी ट्रोल किया गया था। लोग कह रहे थे कि अगर अंकिता होती तो ऐसा नहीं होता। इसके बाद अंकिता इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने आगे कहा- ये लोग तब कहा थें जब मेरा सुशांत के साथ ब्रेकअप हो गया था। तब लोगों ने सुशांत को क्यों नहीं बोला था कि आपको अंकिता के साथ ही रहना चाहिए।
सुशांत ने अंकिता से किया था ब्रेकअप
अंकिता लोखंडे ने कैमरे पर आगे कहा- मैं चाहती थी कि वो मुझे बताकर जाता, तो मैं संभल जाती लेकिन उसने अचानक ही मुझसे ब्रेकअप कर लिया। ऐसे में मैं बहुत बिखर गई थी लेकिन उस वक्त वह सक्सेस की दौड़ में ऊपर की तरफ जा रहा था। लोग भी कान भरने में लगे हुए थे। उसे इस दौड़ में आगे निकलना था। मैंने उसे कभी किसी चीज के लिए रोका नहीं, मैनें उसे आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन उसने मुझे ही पीछे छोड़ दिया।
साल 2020 में हो गई थी सुशांत की मौत
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एकसाथ टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। दोनों जीटीवी के पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आते थे। इस सीरियल की शूटिंग करते हुए ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में अंकिता ने विक्की जैन को डेट किया और साल 2021 में उनसे शादी कर ली। वहीं जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications