अंजलि अरोड़ा के फोटोशूट में दिखा ये सब, सरका दुपट्टा, लोगों ने कहा- क्या करके मानोगी
Anjali Arora Photoshoot: अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में अंजलि ने अपनी दिलकश अदाएं दिखाई हैं।

Anjali Arora Photoshoot: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड वीडियोज और फोटोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वह सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रहती हैं। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
अंजलि अरोड़ा के 12 मिलियन फॉलोअर्स
अंजलि अरोड़ा अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को अपान दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में उनका लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने 'काचा बादाम' गाने पर अपान रील बनाया था जिसके बाद वह रातों-रात फेमस हो गई थीं। इसके बाद हर कोई इन्हें इंटरनेट पर ढूंढने लगा था।
अंजलि अरोड़ा का दिलकश फोटोशूट
अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपने मॉडलिंग करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वह हर रोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट्स की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार वह अपने फोटोशूट में लहंगे में नजर आ रही हैं। फोटोशूट में देखा जा सकता है कि उन्होंने मल्टी-कलर का लहंगा पहना हुआ है।
लोगों ने अंजलि के लिए कही ये बातें
लोगों की मानें तो वह इस आउटफिट में बहुत ही सुंदर लगी रही हैं। अंजलि इस वीडियो में तरह-तरह के पोज दे रही हैं। आपको बता दें कि उन्होंने एक वुमेन मैग्जीन के लिए ये फोटोशूट करवाया है। लोग अंजलि अरोड़ा के इस फोटोशूट पर तरह तरह के कमेंट्स कर रेह हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम बता दो क्या करके मानोगी। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप बहुत ही सुंदर हो।
'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ सकती हैं अंजलि
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा का अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'लूडो' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बारे में अंजलि ने खुद ही कुछ समय पहले अपडेट दिया था। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा ने खुलासा किया था कि वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी। वैसी अभी तक तो इस रिएलिटी शो में उनकी एंट्री नहीं हुई है। मगर उम्मीद है कि वो बतौर वाइल्डकार्ड इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications