Animal: होश उड़ा देगा 'एनिमल' का नया गाना 'अरजन वाली', राउडी लुक में नजर आए रणबीर कपूर
Animal Song Arjan Vailly: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस समय वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म 'एनिमल' का 60 सेकंड का टीजर वीडियो दिखाया गया है। लोग इसे देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'अरजन वाली' रिलीज कर दिया है। कुछ दिन पहले इस गाने का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
दमदार है 'एनिमल' कर नया गाना
'एनिमल' का नया गाना 'अरजन वाली' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 3 मिनट के इस गाने को बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है। लोगों की मानें तो फिल्म का ये गाना बाकी के गानों से बिल्कुल अलग है, जिसमें रणबीर कपूर का खौफनाक रूप साफ दिखाई दे रहा है। इस गाने को मनन भारद्वाज और भूपिंदर बब्बल ने अपनी दमदार आवाज से बहुत ही शानदार बना दिया है।

नए गाने में दिखा रणबीर कपूर का राउडी लुक
गाने में रणबीर कपूर के राउडी लुक को देख उनके फैंस खुश हो गए हैं। रणबीर कपूर इस नए गाने के वीडियो में दुश्मनों को मारते नजर आ रहे हैं। ये सीन देखने लायक है। वहीं ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर कोई इस दमदार सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहा है। इस गाने के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो ये एक रोगंटे खड़े कर देने वाला गाना है। लोग रणबीर कपूर के खौफनाक लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी 'एनिमल'
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस मूवी में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाया है। वहीं रश्मिका मंदाना लीड एक्टर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। ये मूवी आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications