'एनिमल' ने पहले ही दिन कमाए 100 करोड़, पर आईएमडीबी पर 'सैम बहादुर' को मिली ज्यादा रेटिंग, जानें क्या है कारण
Animal Vs Sam Bahadur IMDB Rating: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और विक्की कौशल इस समय सोशल मीडिय पर छाए हुए हैं। गत 1 दिसंबर को एक तरफ जहां रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी उसी दिन से थिएटर्स में धूम मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन में दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ है। दोनो ही फिल्में साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थीं। हालांकि कमाई के मामले में रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बाजी मार ली है और 'सैम बहादुर' को पछाड़ दिया है।
आईएमडीबी पर रेटिंग का नया गेम
इन दोनों फिल्म के ओपिंग डे के कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर है। लेकिन क्या आपको पता है कि आईएमडीबी पर रेटिंग में कुछ और ही दिखाई दे रहा है। आईएमडीबी पर रेटिंग में 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के बीच में कुछ और ही गेम नजर आ रहा है।

'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की आईएमडीबी रेटिंग
'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की आईएमडीबी की रेटिंग आ गई है। इसके मुताबिक रणबीर कपूर की 'एनिमल' को आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग मिली है। आपको बता दें कि 'एनिमल' की ये रेटिंग 7.8 हजार वोट्स के बाद तय हुई है। इसके उलट विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है। ये रेटिंग 765 वोट्स के आधार पर की गई है।
दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो इसमें काफी अंतर नजर आ रहा है। 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कब्जा कर लिया है। लोगों में रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी क्रेज देखा जा रहा था। इसके अलावा लोगों को फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का खूंखार लुक भी बहुत पसंद आया है।
'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर कमाए 61 करोड़ रुपए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस में 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सैम बहादुर' ने रिलीज के पहले दिन करीब 6 करोड़ रुपए की कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications