अनिल कपूर ने दोस्त अनुपम खेर के लिए शेयर की पोस्ट, बोले- '69 की उम्र में भी युवा'
अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म "विजय 69" के लिए चर्चा में हैं। ये फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होगी। उनकी इस फिल्म पर कई सारे एक्टर्स और डायरेक्टर्स ने रिएक्ट किया। साथ ही अनुपम को बधाई दी। अब इस फेहरिस्त में उनके दोस्त अनिल कपूर का नाम भी जुड़ गया है। दोनों काफी करीबी दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ काम किया है।
अनिल कपूर ने अनुपम के लिए फोटोज के साथ एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, अनुपम खेर हर उस शख्स के लिए प्रेरणा हैं, जो बड़े सपने देखता है। उनके लिए यह बात खास है कि हिंदी मीडियम से आने के बावजूद अनुपम ने हॉलीवुड में सबसे बड़े निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया। यह उनकी भूख और जुनून को दर्शाता है कि वे वर्ल्ड सिनेमा में अपनी छाप छोड़ना चाहते थे।

अनुपम युवा हैं
अनिल ने आगे लिखा, अनुपम खेर हमारे इंडस्ट्री के सबसे बड़े रिस्क-टेकर हैं। वे एक ऐसे बहुरंगी कलाकार हैं जो कुछ भी कर सकते हैं। मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है और वह सच में भारत के अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं। विजय 69 अनुपम के कड़ी मेहनत और उनके अभिनय के जीनियस का प्रमाण है। 69 की उम्र में भी अनुपम काम के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितना एक नए अभिनेता के तौर पर रहते हैं। वे अनुशासित हैं, जीवन को पूरी तरह से जीते हैं, पढ़ने-लिखने में रुचि रखते हैं, मजाकिया हैं और एक सच्चे दोस्त भी हैं। मुझे अच्छा लगता है कि अनुपम फिटनेस में रुचि रखते हैं, जो हमारे बीच एक कॉमन ग्राउंड है। जिम में उन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया है। 69 की उम्र में भी अनुपम का दिल एक युवा लड़के जैसा है और यकीन मानिए, जिम में वे खुद को जमकर पुश करते हैं।
अनिल कपूर अनुपम खेर की आने वाली नेटफ्लिक्स की फिल्म "विजय 69", के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस फिल्म को YRF एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications