अंग लगा दे...गाने पर डांसर ने किए ऐसे बॉडी मूव्स, Viral Video से आया इंटरनेट पर तूफान
सोशल मीडिया पर एक ईशा शर्मा के साथ उनके एक पार्टनर का डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 11.9 मिलियन बार देखा जा चुका है।

आए दिन हमारे सामने ऐसे डांस वीडियो आते हैं जो हमें चकित और मोहित कर देते हैं। ऐसे ही डांस क्लिप का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने "अंग लगा दे" गाने पर एक जोड़ी मंत्रमु्ग्ध कर देने वाला डांस कर रही है।
जानें कौन है ये डांसर
अदिति पॉल और शैल के अंग लगा दे...गाने पर ये जोड़ी शानदार डांस करती दिखाई दे रही है। इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डांसर ईशा शर्मा ने शेयर किया है। जो शेयर करते ही वायरल हो गया है। इस गाने में डांसर ईशा शर्मा के साथ एक और डांसर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगा रहा है कि वो ट्रेनर होंगे।
बॉडी मूव्स ने दर्शकों को किया क्रेजी
इस वीडियो क्लिप में दोनों एक स्टूडियो में खड़े है और कुछ लोग उनका डांस देखने के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, डांसर ईशा के शरीर कर हर अंग हरकत गाने की ताल के साथ अच्छी तरह मेल खाता हुआ थिरकने लगता है।
साधारण से ड्रेसअप, बिना मेकअप के ही मोह लिया दिल
डांसर के पास खड़े लोग हैं जो उनके लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं। डांसर के आश्चर्यजनक डांस मूव्स देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। डांसर ने लूज से ट्राउजर और क्राप टाप पहना हुआ है और हाथों को लाल रंग से रंगा हुआ है। बिना मेकअप और प्रापर ड्रेसअप के ही डांसर अपने डांस मूव्स और फेश के बेहतरीन एक्सप्रेशन के कारण बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अंग लगा दे... पर शालीनता से भरे डांस के कारण हो रही तारीफ
इस वीडियो को अब तक 11.9 मिलियन व्यूज, 979 हजार से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग इस कपल की जमकर तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा बस वाह!" वहीं एक यूजर ने कहा कि ये डांस इतना अच्छा है कि मैं इसे बार-बार देख रहा हूं। वहीं कुछ प्रशंसकों ने इस गाने पर डांसर के इतनी शालीनता से डांस करने पर मोहित हो गए।












Click it and Unblock the Notifications