Irrfan Khan के बेटे बाबिल खान के वीडियो पर अनन्या पांडे ने तोड़ी चुप्पी, सामने रखा ऐसा सच
Ananya Pandey On Babil Khan: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रह चुके इरफान खान के बेटे बाबिल खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबिल खान के एक वायरल वीडियो ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। इस वीडियो में बाबिल ने कई बॉलीवुड स्टार्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बाबिल खान के वीडियो ने इंडस्ट्री में मचाई हलचल
आपको बता दें कि इरफान खान की मौत के बाद अब उनके बेटे बाबिल खान बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू कर चुके हैं। लोगों को उनका अभिनय पसंद भी आ रहा है। हालांकि इंस्टाग्राम पर उनके एक वीडियो ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

बाबिल खान ने बॉलीवुड को बताया फेक
इस वीडियो में बाबिल खान ने बॉलीवुड को फेक और रूड बताते अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर जैसे स्टार्स के नाम लिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद बाबिल के फैंस भी दंग रह गए थे। लोगों को लगने लगा था कि क्या बाबिल को इंडस्ट्री में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
फैंस को हुई बाबिल के मेंटल हेल्थ की चिंता
-बाबिल खान के फैंस तो एक्टर के मेंटल हेल्थ को लेकर भी चिंता करने लगे थे। आपको बता दें कि बाबिल खान ने पहले ये वीडियो पोस्ट किया और बाद में इसे डिलीट भी कर दिया। इस वीडियो में बाबिल खान अपनी बुरी हलात बताते हुए फूट फूटकर रोते नजर आ रहे थे।
-वहीं इन सब के बीच अब बाबिल खान के इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बाबिल के लिए अपना प्यार भेजा है। इसके अलावा एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी बाबिल को मोरल सपोर्ट किया है।
अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसा बात
-अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बाबिल खान की उस पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने कहा था कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया है। बाबिल ने कहा था कि ये सभी उनके साथी हैं, जिनकी वह तारीफ करते हैं और सोचते हैं कि वह बॉलीवुड को आगे ले जा सकते हैं।
-वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा है- बाबिल तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार और पॉजिटिव एनर्जी। हमेशा तुम्हारे साइड में हूं।
रिद्धि डोगरा ने दिया ऐसा रिएक्शन
-दूसरी तरफ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने भी बाबिल खान के वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- इंडस्ट्री एक प्रतिस्पर्धी जगह है और ये सरल लोगों के लिए नहीं है।
-एक्ट्रेस ने आगे कहा लिखा है कि वह बाबिल खान के इमोशन को फील कर पा रही हैं। वह उम्मीद करती हैं कि बाबिल हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो उन्हें प्यार करें और सुरक्षित महसूस करवाएं।
-रिद्धि डोगरा ने लिखा है- बाबिल खान जैसे बेहतरीन एक्टर को ध्यान आकर्षित करने के लिए रोने की जरूरत नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि लोग दयालु हो सकते हैं। अपने कमेंट्स पर ध्यान दें। कोई भी व्यूज के लिए नहीं रोता है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो कैमरे पर बहुत अच्छा काम कर सकता है। मेंटल अवेयरनेस यहीं से शुरू होती है।












Click it and Unblock the Notifications