वैलेंटाइन डे पर इस एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप, बयां किया दर्द और लिखा- ये आसान नहीं है....
Amyra Dastur Break-Up: आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। सभी लोग खास अंदाज में अपने पार्टनर के साथ प्यार के स्पेशल दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहां कुछ कपल्स शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ये दिन काफी दर्दनाक साबित हुआ है।
अमायरा दस्तूर का ब्रेकअप हो गया है
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर का ब्रेकअप हो गया है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अमायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सैड पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह बाथरोब पहने और हाथों में चाय का कप लिए दिखाई दे रही हैं।

अमायरा दस्तूर ने शेयर की फोटो
अमायरा दस्तूर अपनी फोटो में काफी दुखी लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा है- लाइफ अपडेट, चीजें बिल्कुल आसान नहीं रहीं, ब्रेकअप बिल्कुल आसान नहीं है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
अमायरा दस्तूर के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके ब्रेकअप को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को मजबूत बने रहने की सलाह भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- वह बदकिस्मत शख्स कौन है जिसने वैलेंटाइन से पहले इस खूबसूरती की देवी से ब्रेकअप कर लिया है। आप मजबूत रहो....आपके पास पहले से बहुत प्यार है।
लोगों ने अमायरा को दी ऐसी सलाह
वहीं एक शख्स ने लिखा है- आसान किसके लिए है भला, खुश रहो और प्यार बांटती रहो। एक यूजर ने लिखा है- जो आपसे ब्रेकअप करने की हिम्मत करेगा, वह सबसे बदकिस्मत इंसान होगा। आपको ढेर सारी पावर और प्यार मिले, चमकती रहो। इसके अलावा एक फैन ने अमायरा को सलाह देते हुए लिखा है- जिंदगी इससे कहीं ज्यादा है, इस चकाचौंध की दुनिया से बाहर निकलें और जिंदगी की सच्चाई को समझें।












Click it and Unblock the Notifications