तीन बच्चों के पिता से दिल लगा बैठी हैं Amrapali Dubey? क्यों हैं 38 साल में कुंवारी? अभिनेत्री ने बताया सच
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की 'करिश्मा कपूर' यानी कि आम्रपाली दुबे 38 बरस की हो गई हैं लेकिन अभी तक अविवाहित हैं। हालांकि उनका नाम तीन बच्चों के पिता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ जोड़ा जाता है। दोनों की ऑनलाइन कमेंस्ट्री काफी अच्छी हैऔर दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
जिनमें 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला', 'राजा बाबू', 'बॉर्डर' और 'लल्लू की लैला' का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से आ रही है लेकिन क्या सच में आम्रपाली भोजपुरी एक्टर के प्यार में पागल हैं और इसी वजह से अभी तक शादी नहीं की हैं, ये जानते हुए किए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तीन बच्चों के बाप हैं।

इस बारे में खुलकर बात कि आम्रपाली ने, सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि 'मैंने पहले भी कहा है और आज भी कह रही हूं मैं और निरहुआ दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है।'
'मेरे बूढ़े मां-पिता को कौन देखेगा' (Amrapali Dubey)
'रही बात मेरी शादी की, तो आपको बता दें कि मुझे आज तक लड़कियों के दो घर वाला कान्सेप्ट ही समझ नहीं आया। मैं अगर शादी करके चली जाऊं तो मेरे बूढ़े मां-पिता को कौन देखेगा। घर में मेरे अलावा मेरी बड़ी बहन है। अगर मैं शादी कर भी लूं तो सारी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ जाएगी, मेरे मां-पिता कहां जाएंगे, इसलिए मैं कभी शादी के बारे में सोचती ही नहीं हूं।'

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तीन बच्चों के पिता हैं (Amrapali Dubey)
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने वर्ष 2000 में मंशा यादव से विवाह किया। दंपति के दो बेटे हैं - आदित्य यादव, अमित यादव और बेटी अदिति यादव। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।
एक नजर Amrapali Dubey के अब तक के सफर पर..
- जन्म: 11 जनवरी 1987, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
- शिक्षा: मुंबई के भाऊराव देवरस विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई और मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक।
- करियर की शुरुआत: टीवी सीरियल 'सात फेरे' और 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से।
- भोजपुरी डेब्यू: 2014 में फिल्म "निरहुआ रिक्शावाला-2" से।
- निरहुआ (दिनेश लाल यादव) संग उनकी जोड़ी सुपरहिट है।
- दोनों ने साथ मिलकर 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला , बॉर्डर, 'Lallu की लैला' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
- अम्रपाली को भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है।
- वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications