Amitabh Bachchan ने लिया रामलला का आशीर्वाद, अयोध्या पहुंचकर राममंदिर में लगाई हाजिरी

Amitabh Bachchan visits Ayodhya: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ जहां भी जाते हैं, फैंस को भनक लगते ही उनकी एक झलक के लिए वहां भीड़ लगा देते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए। खबरें हैं कि किसी खास काम से बिग बी राममंदिर बनने के बाद अयोध्या पहुंचे थे।

बताते चलें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भी अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या में उन्होंने श्रीराम का आशीर्वाद भी लिया था। अब लगता है एक बार फिर अमिताभ बच्चन को रामलला का बुलावा आया है। इसलिए तो वे दोबारा दर्शन को दौड़े चले आए।

Amitabh Bachchan

दरअसल, अमिताभ बच्चन यहां किसी अन्य काम से पहुंचे थे। मगर अयोध्या नगरी में आएं और प्रभु श्रीराम के दर्शन ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में फैंस के फेवरेट बिग बी यहां भगवान राम के दर्शन भी करते दिखे। बता दें कि अमिताभ यहां जुलरी स्टोर की ओपनिंग करने पहुंचे हैं।

रामलला के प्रति एक्टर की भक्ति देख फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बता दें कि इससे पहले 22 जनवरी को अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और अनिल अंबानी के साथ यहां प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+